हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
3 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
जींद और रोहतक में राकेश टिकैत की महापंचायत आज
जींद के कंडेला गांव में बुधवार को होने वाली भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की महापंचायत में उमड़ने वाली भीड़ जींद में किसान आंदोलन के लिए नई रणनीति बनाने का काम करेगी। यदि भीड़ उम्मीद से अधिक आई तो आंदोलन की रूपरेखा मंच से ही सुनाई जाएगी। नहीं तो आंदोलन की रणनीति के बारे में बाद में लोगों को बताया जाएगा। बुधवार को किसान नेता टिकैत पहले कंडेला और फिर खटकड़ टोल पर चल रहे धरना स्थल पर लोगों को संबोधित करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Aero India Show: बंगलूरू में आज से 'एयरो इंडिया शो' की शुरुआत
बंगलूरू में आज से एशिया के सबसे बड़े एयरो-शो 'एयरो इंडिया' की शुरुआत होने जा रही है। एयरो शो के जरिए भारत दुनिया को अपनी ताकत भी दिखाएगा। इसमें अमेरिकी विमान बी-1 लांसर भी शामिल होगा। भारत में अमेरिकी मामलों को देख रहे डॉन हेफलिन ने बताया कि इस साल हवाई प्रदर्शन में हमारे अहम विमान बी-1 लांसर को प्रदर्शित किया जाएगा। पहली बार अमेरिका ने एयरो इंडिया में हिस्सा लिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
नेपाल : ओली ने आज बुलाई सांविधानिक परिषद की बैठक
नेपाल में जारी सियासी संकट के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने बुधवार को सुबह 11 बजे सांविधानिक परिषद की बैठक बुलाई है। इससे देश में राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर बढ़ गई है। संसद भंग करने के खिलाफ सोमवार को संसद के पास विरोध कर रहे छात्रों की पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद यह बैठक बुलाई गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज होगा तेजस लड़ाकू विमान खरीदने का 48000 करोड़ रुपये का सौदा
सरकार भारतीय वायुसेना के लिए सरकारी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटिड से 83 तेजस हल्के लड़ाकू विमान खरीदने का 48000 करोड़ रुपये का सौदा बुधवार को आधिकारिक रूप से करेगी। यह अब तक का सबसे बड़ा स्वदेशी रक्षा खरीद सौदा होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...