हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
21 दिसंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
सभी धरना स्थलों पर आज से तीन दिन तक अनशन करेंगे 11-11 किसान, 27 को 'मन की बात' के दौरान थाली बजाने की अपील
अपनी मांगों के समर्थन में पिछले 25 दिनों से डटे किसानों अब सख्त रुख अख्तियार करने का निर्णय लिया है। अगले एक सप्ताह के दौरान अलग-अलग तरीके से किसान केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध जताएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
चीन के साथ जारी तनाव के बीच पीएम मोदी आज वियतनाम के प्रधानमंत्री से करेंगे वार्ता
चीन के साथ जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुच के साथ ऑनलाइन वार्ता करेंगे, जिसमें वह दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर ध्यान केंद्रित करने पर चर्चा करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड: आज से शुरू होगा तीन दिन का विधानसभा सत्र, 22 को पारित होगा अनुपूरक बजट
उत्तराखंड में आज से तीन दिन का विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। 22 को प्रदेश सरकार 4000 करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट पास कराएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी, मऊ में 27 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को विकास कार्यों की समीक्षा के लिए वाराणसी आएंगे। शाम करीब चार बजे वाराणसी के सर्किट हाउस में पहले संगठन के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों पर बैठक करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर