हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
20 जनवरी : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Farmers Protest: सरकार-किसानों के बीच दसवें दौर की वार्ता आज, क्या बनेगी बात?
तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ बीते 55 दिनों से जारी आंदोलन के बीच केंद्र सरकार बुधवार को किसान संगठनों के साथ दसवें दौर की बातचीत करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
मुहिम: छह देशों को आज से कोरोना वैक्सीन भेजेगा भारत
भारत ने कहा कि भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशल्स को कोविड-19 (कोरोना वायरस) महामारी से निपटने के लिए राहत सामग्री के तहत बुधवार से वैक्सीन उपलब्ध कराना शुरू कर दिया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
चित्रकूट: पीएम आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए खोह गांव की राजकुमारी से बातचीत करेंगे
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत लाभार्थियों को ऑनलाइन किस्त देते समय प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिले के खोह गांव निवासी राजकुमारी पत्नी कल्लू से बातचीत करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अमेरिका: आज बाइडन के हाथ में होगी सत्ता, भारत में इस समय देख सकेंगे समारोह
दुनिया की सबसे बड़ी ताकतों में शुमार संयुक्त राज्य अमेरिका में बुधवार को आधिकारिक रूप से सत्ता रिपब्लिकन के हाथ से निकलकर डेमोक्रेट्स के पास चली जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर