हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
2 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
कृषि कानूनों के खिलाफ 67 दिनों से किसानों का प्रदर्शन जारी है। गाजीपुर बॉर्डर पर हर नए दिन के साथ लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा से भी बड़ी संख्या में किसान यहां पहुंच रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
हरियाणा सरकार ने सात जिलों कैथल, पानीपत, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, सोनीपत और झज्जर में वॉयस कॉल को छोड़कर इंटरनेट सेवाओं (2जी/3जी/4जी/सीडीएमए/जीपीआरएस) एसएमएस सेवाओं (केवल ब्लाक एसएमएस) और मोबाइल नेटवर्क पर दी जाने वाली सभी डोंगल सेवाओं को बंद करने की अवधि मंगलवार शाम पांच बजे तक बढ़ा दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
हरिद्वार कुंभ के लिए एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर यानी मानक प्रचालन प्रक्रिया) जारी करने से पहले प्रदेश मंत्रिपरिषद के समक्ष रखी जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पिछले 13 वर्षों में सबसे ठंडी रही फरवरी की शुरुआत, आगामी दो-तीन दिनों में दिल्ली में बारिश की संभावना
पूरी जनवरी रिकॉर्ड तोड़ने के बाद सर्दी ने फरवरी के पहले दिन ही पिछले 13 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि, मौसमी परिस्थितियों में बदलाव की वजह से आगामी दिनों में दिन के तापमान में इजाफा होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर