फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvENG: छह दिन के कड़े क्वारंटीन के बाद टीम इंडिया ने शुरू किया अभ्यास, चेन्नई में इंग्लैंड से लेगी टक्कर

Mon, 01 Feb 2021 08:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 01 Feb 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
INDvENG: Team India starts practice after six days of hard quarantine, will take on England in Chennai in first test
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI

ऑस्ट्रेलिया में कुछ हफ्तों पहले टेस्ट सीरीज जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय टीम सोमवार को एक बार फिर से मैदान में दिखी। टीम ने छह दिनों का क्वारंटीन पूरा कर पहली बार चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अभ्यास सत्र में भाग लिया। यहां कप्तान विराट कोहली, इशांत शर्मा समेत सभी खिलाड़ी नजर आए। इनमें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले बुमराह-अश्विन और वाशिंगटन सुंदर भी दिखे। 

INDvENG: Team India starts practice after six days of hard quarantine, will take on England in Chennai in first test
टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI

बीसीसीआई के ट्विटर हैंडल से सोमवार को खिलाड़ियों के चेपॉक स्टेडियम में पहुंचने की तस्वीरें शेयर की गईं। तस्वीर में कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह आपस में बात करते नजर आए। वहीं ट्वीट में लिखा गया, 'छह दिन के क्वारंटीन से बाहर चेपॉक में।' 



 
INDvENG: Team India starts practice after six days of hard quarantine, will take on England in Chennai in first test
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI

बता दें कि भारतीय टीम को अब इंग्लैंड की मेजबान करनी है जहां उसे सबसे पहले घरेलू जमीन पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। दोनों ही टीमें पिछले ही हफ्ते चेन्नई पहुंच गई थीं और होटलों में छह दिन के क्वारंटीन में थीं। भारतीय टीम के तीनों कोरोना टेस्ट नेगेटिव आ गए थे जबकि इंग्लैंड के खिलाड़ियों के सोमवार को सभी रिपोर्ट नेगेटिव आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvENG: Team India starts practice after six days of hard quarantine, will take on England in Chennai in first test
वाशिंगटन सुंदर और अश्विन - फोटो : twitter@BCCI

भारत और इंग्लैंड के बीच यह टेस्ट श्रृंखला बेहद रोमांचक होने वाली है क्योंकि दोनों ही टीमें इस वक्त बेहद मजबूत हैं और पिछली सीरीज जीतकर आ रही हैं।  भारतीय टीम ने जहां ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 2-1 से टेस्ट सीरीज में मात दी वहीं इंग्लैंड ने भी श्रीलंका में 2-0 से क्लीन स्वीप किया।

विज्ञापन
INDvENG: Team India starts practice after six days of hard quarantine, will take on England in Chennai in first test
टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI

बात करें भारतीय टीम की तो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उसे अपने अनुभवी और स्टार खिलाड़ियों का साथ नहीं मिल पाया था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में एक बार फिर से सभी खिलाड़ी टीम से जुड़ गए हैं। इसमें कप्तान विराट कोहली और इशांत शर्मा जैसे गेंदबाजों की वापसी से टीम और मजबूत नजर आ रही है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed