फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Weather updates: Coldest feb in last 13 years; most likely to rain over 3 days

पिछले 13 वर्षों में सबसे ठंडी रही फरवरी की शुरुआत, आगामी दो-तीन दिनों में दिल्ली में बारिश की संभावना

Tue, 02 Feb 2021 03:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 02 Feb 2021 03:04 AM IST
विज्ञापन
Delhi Weather updates: Coldest feb in last 13 years; most likely to rain over 3 days
दिल्ली में सर्दी का सितम - फोटो : amar ujala

पूरी जनवरी रिकॉर्ड तोड़ने के बाद सर्दी ने फरवरी के पहले दिन ही पिछले 13 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि, मौसमी परिस्थितियों में बदलाव की वजह से आगामी दिनों में दिन के तापमान में इजाफा होगा। वहीं, सुबह-शाम ठिठुरन भरा एहसास जारी रहेगा। आगामी दो-तीन दिनों के भीतर दिल्ली में बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2008 में पहली फरवरी को 4.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। इसके बाद दो फरवरी को 2.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा था। मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इस वजह से दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन


श्रीवास्तव के अनुसार, बारिश के बाद हल्की ठंड का एहसास हो सकता है, लेकिन दिन में धूप खिलने की वजह से सर्दी से राहत मिलेगी। प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 5.3 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पिछले 24 घंटो में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फीसदी व न्यूनतम 38 फीसदी रहा। इस वजह से अलसुबह दिल्ली के विभिन्न इलाकों में औसत श्रेणी का कोहरा भी दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली का लोधी रोड इलाका 4.6 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। गौरतलब है कि इस बार सर्दी ने जनवरी ने पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा था। वहीं, शीतलहर भी पिछले 13 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम के आंकड़ें
2008-4.1
2009-9.2
2010-7.3
2011-8.1
2012-6.8
2013-7.6
2014-11.1
2015-6.7
2016-9.4
2017-9.4
2018-11
2019-11
2020-5.7
2021-5.3
 

गंभीर श्रेणी में पहुंची गाजियाबाद की हवा

दिल्ली की हवा सोमवार को भी बहुत खराब श्रेणी में बनी रही। वहीं, एनसीआर में शामिल गाजयिबाद की हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। अगले दो दिनों में भी दिल्ली वासियों को प्रदूषित हवा से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के अनुसार, सोमवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 352 दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्व पीएम 10 का स्तर 335 व पीएम 2.5 का स्तर 181 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। 

दिल्ली एनसीआर के आंकड़े 
दिल्ली- 352
फरीदाबाद-352
गाजियाबाद-412
ग्रेटर नोएडा-384
गुरुग्राम-271
नोएडा-369

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed