फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 15 Oct 2020 06:42 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 15 Oct 2020 06:42 AM IST
विज्ञापन
Important and big news stories of 15th October updates on amar ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...

Important and big news stories of 15th October updates on amar ujala
सिनेमाहॉल में सफाई करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
आज से खुलेंगे सिनेमा हॉल, स्कूल और स्विमिंग पूल, इन बातों का रखना होगा ध्यान

कोरोना वायरस के प्रसार को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन में सिलसिलेवार पाबंदियां हटाई जा रहीं हैं। सरकार ने अनलॉक-5.0 में कुछ और ढील दी है। 15 अक्तूबर से देश में स्कूल, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, मनोरंजन पार्क, स्विमिंग पूल फिर से खोले जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-5.0 के लिए दिशा-निर्देश 30 सितंबर को जारी कर दिए थे। इसमें मंत्रालय ने स्कूल, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, मनोरंजन पार्क, स्विमिंग पूल को 15 अक्तूबर से खोलने की अनुमति दी थी।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

Important and big news stories of 15th October updates on amar ujala
मुंबई में भारी बारिश - फोटो : ANI
महाराष्ट्र में भारी बारिश: आज उत्तरी कोंकण समेत मुंबई और ठाणे में रेड अलर्ट घोषित
महाराष्ट्र के मुंबई और ठाणे समेत दूसरे इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को उत्तरी कोंकण के साथ मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।यहां पर भारी बारिश की आशंका है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Important and big news stories of 15th October updates on amar ujala
जोजिला टनल - फोटो : अमर उजाला
आज से शुरू होगा कारगिल को कश्मीर से जोड़ने वाली जोजिला टनल का काम

लद्दाख के कारगिल इलाके को कश्मीर घाटी के साथ जोड़ने वाली जोजिला टनल के निर्माण का काम गुरुवार से शुरू हो जाएगा। सामरिक अहमियत वाली इस 14.15 किलोमीटर लंबी टनल के निर्माण कार्य की शुरुआत केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पहले विस्फोट के लिए बटन दबाकर करेंगे। इसे एशिया की दो दिशा वाली सबसे लंबी टनल माना जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Important and big news stories of 15th October updates on amar ujala
मुंबई मेट्रो
मुंबई में आज से दौड़ेगी मेट्रो, नहीं खुलेंगे मंदिर के कपाट

दिल्ली के बाद अब मुंबई में भी मेट्रो चलेगी। शहर में बृहस्पतिवार से मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा लेकिन आम लोगों के लिए अभी लोकल ट्रेन नहीं चलेगी और न ही मंदिर के कपाट खुलेंगे। प्रदेश में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अक्तूबर तक बंद रहेंगे। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को सामाजिक दूरी के साथ मेट्रो चलाने की अनुमति दी गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed