फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Mumbai metro news in hindi: Mumbai Metro will run in from today, temple doors will not open

मुंबई में आज से दौड़ेगी मेट्रो, नहीं खुलेंगे मंदिर के कपाट

Thu, 15 Oct 2020 03:46 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 15 Oct 2020 03:46 AM IST
विज्ञापन
Mumbai metro news in hindi: Mumbai Metro will run in from today, temple doors will not open
मुंबई मेट्रो - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली के बाद अब मुंबई में भी मेट्रो चलेगी। शहर में बृहस्पतिवार से मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा लेकिन आम लोगों के लिए अभी लोकल ट्रेन नहीं चलेगी और न ही मंदिर के कपाट खुलेंगे। प्रदेश में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अक्तूबर तक बंद रहेंगे। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को सामाजिक दूरी के साथ मेट्रो चलाने की अनुमति दी गई।

विज्ञापन


स्कूल-कॉलेज 31 अक्तूबर तक बंद, साप्ताहिक बाजार और पुस्तकालय खोलने को हरी झंडी
प्रदेश सरकार ने अनलॉक प्रक्रिया में थोड़ी ढील देते हुए नए दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। इसके तहत अब राज्य में पुस्तकालय के साथ मुंबई सहित राज्य के उन इलाकों में साप्ताहिक बाजार खुल सकेंगे जो कंटेनमेंट जोन घोषित नहीं है। राज्य में कोरोना संकट के चलते सात महीने से साप्ताहिक बाजार भी बंद हैं। कई जगह साप्ताहिक बाजारों में पशुओं की भी बिक्री होती है।
विज्ञापन


अमृता ने सरकार पर साधा निशाना
मंदिर न खोले जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया, वाह प्रशासन, राज्य में बार और शराब दुकान खोलने की छूट है लेकिन मंदिर खतरनाक जोन में हैं। भरोसा न कर पाने वाले को प्रमाणपत्र देकर खुद को साबित करना होता है। ऐसे लोग एसओपी लागू करवाने में नाकाम रहते हैं। उनका यह ट्वीट उद्धव के उस बयान के संदर्भ में है जिसमें उन्होंने कहा था, उन्हें राज्यपाल से हिंदुत्व का प्रमाणपत्र नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतेश राणे ने भी बोला हमला
भाजपा विधायक नीतेश राणे ने ट्वीट कर वर्ष 2015 में शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने लिखा था कि धर्मनिरपेक्षता खत्म हो चुकी है, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करो। राणे ने मुख्यमंत्री से पूछा, मिस्टर सीएम, क्या आप भी इसका जवाब नहीं देना चाहते या यह केवल राजनीति है। उन्होंने शिवसेना को नसीहत दी कि दूसरों को दोष देने से पहले अपने घर को दुरुस्त करो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed