हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
14 नवंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Diwali 2020: आज ये हैं पूजा के तीन शुभ मुहूर्त, ऐसे पूजन कर मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न...
प्रेम एवं खुशियों का पर्व दीपावली शनिवार को मनाई जाएगी। दीपावली पर खाती नक्षत्र पड़ रहा है। इसके कारण पूरे दिनभर सर्वार्थ योग रहेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दीपावली के मौके पर मेट्रो सेवाएं रात 11:00 बजे के बजाय शनिवार को 10:00 बजे तक ही उपलब्ध रहेंगी। इस वजह से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात 10 बजे आखिरी मेट्रो रवाना होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिवाली से पहले शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ गया। सवेरे हालात ठीक थे पर शाम होते होते धुएं और धूल की चादर छाने लगी। सांस के रोगियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।
यहां पढ़ें पूरी खबर
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आईटीबीपी और भारतीय सेना के जवानों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करेंगे। वे शनिवार को उत्तरकाशी के हर्षिल में दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर