हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
11 दिसंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
देशभर में आज डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी सेवा रहेगी बंद, जानिए क्या है वजह
आयुर्वेद छात्रों को सर्जरी करने की अनुमति मिलने के फैसले के खिलाफ शुक्रवार को देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
किसान आंदोलन: ऐसे बन सकती है बात, सरकार के नए ‘प्रस्ताव’ का इंतजार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने भले बातचीत के दरवाजे खोल रखे हों लेकिन आंदोलनकारी किसान नए कृषि सुधार कानूनों पर आगे चर्चा के लिए राजी नहीं हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड : आज पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज काशीपुर में आम आदमी पार्टी कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। आप के वरिष्ठ नेता दीपक बाली ने बताया कि सिसोदिया डेढ़ बजे सूर्या पुलिस चौकी के पास उत्तराखंड बार्डर पहुंचेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Weather Today : उत्तराखंड में आज रात से कई जगह ओले और बिजली गिरने के आसार
प्रदेश के कई इलाकों में अगले पांच दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। आज देर रात से गढ़वाल मंडल के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने और बिजली गिरने के आसार हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर