आज महात्मा गांधी की 69वीं जयंती है। गांधी जी के ये दुर्लभ तस्वीरें हमें हमेशा उनकी याद दिलाती रहेंगी।
महात्मा गांधी के सेक्रेटरी के तौर पर काफी सालों तक काम करने वाले, और उनके वंशजों में से एक कनु गांधी ने उनकी 2,000 से अधिक तस्वीरें ली थीं। इनमें से कई तस्वीरें सालों तक गुमनाम रहीं।
इनमें से गांधी की जिंदगी के अंतिम दशक की 92तस्वीरों को बड़े ही एहतियात से नजर फाउंडेशन ने मोनोग्राफ के रूप में सहेजा है। नजर फाउंडेशन की बुनियाद जाने-माने फोटोग्राफर प्रशांत पंजियार और दिनेश खन्ना ने रखी थी। कनु गांधी को उनके माता-पिता ने 20 साल की उम्र में गांधी की मदद करने को सेवाग्राम भेज दिया था।
गांधी के आखिरी सालों की वो अनदेखी तस्वीरें
वो मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते थे लेकिन फिर उन्हें फोटोग्राफी में दिलचस्पी पैदा हो गई। महात्मा गांधी असहयोग आंदोलन के बीच दर्जनों बार भूख-हड़ताल पर रहे।
मशहूर फोटोग्राफर संजीव सेठ बताते हैं, ''अपने वजन पर हमेशा नजर रखने वाली ये तस्वीर उस इंसान के बारे में बहुत कुछ कहती है''।
गांधी के आखिरी सालों की वो अनदेखी तस्वीरें
कनु गांधी आमतौर पर महात्मा गांधी के आस पास ही रहते थे। ऐसे में कई ऐसे अंतरंग और एकांत के पल उनके कैमरे में कैद हो गए।
गांधी के आखिरी सालों की वो अनदेखी तस्वीरें
उत्तर-पश्चिम सीमा प्रांत में एक बार गांधी की गाड़ी कुछ ऐसे ही फंस गई थी। कनु गांधी ने महात्मा गांधी के साथ देश-दुनिया जगह जगह यात्राएं की।
गांधी के आखिरी सालों की वो अनदेखी तस्वीरें
गांधी के जीवन के अंतिम दशक में कई अहम घटनाएं और क्षण गुजरे। कनु की तस्वीरों में उन सबकी कहानी कैद है। इन तस्वीरों में गांधी कई भाव में दिखते हैं। गहरे चिंतन में, तो कभी प्रसन्न, तो कभी चिंतित, तो कभी अपने समर्थकों के साथ।