फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tina Dabi: दूसरी शादी की चर्चा के बीच आईएएस टॉपर टीना डाबी के पूर्व पति अतहर ने जारी की दो तस्वीरें, लिखी ये बातें

Tue, 05 Apr 2022 08:47 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 05 Apr 2022 08:47 AM IST
सार

यूपीएससी बैच 2015 की टॉपर रहीं आईएएस टीना डाबी अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। पहले पति अतहर खान से तलाक मिलने के सात महीने बाद टीना डाबी अब आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी रचाने जा रही हैं।

विज्ञापन
IAS Topper Tina Dabi Second Marriage Ex-husband Athar Khan Released Two Pictures News in Hindi
शादी के समय टीना डाबी और अतहर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
यूपीएससी बैच 2015 की टॉपर रहीं आईएएस टीना डाबी अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। पहले पति अतहर खान से तलाक मिलने के सात महीने बाद टीना डाबी अब आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी रचाने जा रही हैं। प्रदीप राजस्थान के पुरातत्व विभाग के डायरेक्टर हैं। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली टीना डाबी ने आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस बीच, उनके पहले पति अतहर ने भी दो तस्वीरें शेयर की हैं। 

 
IAS Topper Tina Dabi Second Marriage Ex-husband Athar Khan Released Two Pictures News in Hindi
आईएएस टॉपर टीना डाबी और अतहर खान की शादी में उप-राष्ट्रपति वैंकैया नायडू भी शामिल हुए थे। - फोटो : अमर उजाला
अतहर ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है
टीना डाबी के पहले पति अतहर आमिर खान भी आईएएस अफसर हैं। 2015 में जब टीना ने यूपीएससी की परीक्षा टॉप की थी, उसी साल अतहर की यूपीएससी में दूसरी रैंक थी। अतहर मूल रूप से कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले हैं। उन्होंने आईआईटी मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। 
IAS Topper Tina Dabi Second Marriage Ex-husband Athar Khan Released Two Pictures News in Hindi
टीना डाबी और अतहर - फोटो : अमर उजाला
ट्रेनिंग के समय टीना से हुई मुलाकात
अतहर और टीना डाबी की मुलाकात मसूरी में पहली बार हुई जब दोनों आईएएस की ट्रेनिंग लेने पहुंचे। एक इंटरव्यू में टीना ने बताया था कि पहली ही नजर में उन्हें अतहर से प्यार हो गया था। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद 2018 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IAS Topper Tina Dabi Second Marriage Ex-husband Athar Khan Released Two Pictures News in Hindi
टीना डाबी और अतहर - फोटो : अमर उजाला
पहले सरनेम हटाया, फिर तलाक की अर्जी दे दी
टीना और अतहर के रिश्तों की कड़वाहट का तब पता चला जब टीना डाबी ने अपने नाम के आगे से 'खान' सरनेम हटा दिया। इसके बाद 2020 में दोनों ने राजस्थान के कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी। 2021 में दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए। 
विज्ञापन
IAS Topper Tina Dabi Second Marriage Ex-husband Athar Khan Released Two Pictures News in Hindi
टीना डाबी और अतहर खान(फाइल) - फोटो : Social media
तलाक के बाद कश्मीर चले गए, अब यहीं तैनाती
शादी के बाद टीना और अतहर राजस्थान में रहते थे, लेकिन तलाक के बाद अतहर कश्मीर चले गए। इस वक्त अतहर श्रीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर हैं। इसके अलावा श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ भी हैं। अतहर की भी सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। अतहर के इंस्टा पर 5.62 लाख, ट्वीटर पर 1.04 लाख फॉलोअर्स हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed