हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
28 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे 'मन की बात', इन मुद्दों का कर सकते हैं जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित करेंगे। यह उनका 74वां संबोधन होगा। इस दौरान वे देश में बढ़ते कोरोना के मामले एवं टीकाकरण के दूसरे चरण को लेकर चर्चा कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
किसान आंदोलनः आज तय होगी अगली रणनीति, बैठक में बड़े फैसले लेने पर रहेगा जोर
कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए चल रहे किसान आंदोलन की अगली रणनीति आज संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में तय होगी। इसमें बड़े फैसले लिए जाने का जोर दिया जा रहा है, जिससे केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा सके।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
मेरठ में आम आदमी पार्टी की किसान महापंचायत आज, अरविंद केजरीवाल करेंगे संबोधित
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज मेरठ से 2022 के विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। रोहटा बाईपास पर संस्कृति रिजॉर्ट में होने जा रही आम आदमी पार्टी की किसान महापंचायत में वह मुख्य अतिथि हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पश्चिम बंगाल में वामपंथी दल-कांग्रेस गठबंधन आज से करेंगे प्रचार का आगाज
वामपंथी दलों और कांग्रेस ने आईएसएफ को गठबंधन में शामिल करने का मुद्दा सुलझने के बाद पश्चिम बंगाल में अपने प्रचार अभियान के आगाज की तैयारी कर ली है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...