हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
14 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Assembly Elections 2022: यूपी की 55 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे गन्ना किसान, गोवा-उत्तराखंड में भी आज भाजपा की परीक्षा
उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण की 55 सीटों और उत्तराखंड एवं गोवा की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 सीटों पर सोमवार को वोट डाले जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पंजाब चुनाव: जालंधर में पीएम मोदी की पहली रैली आज, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर
14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर में जनसभा करेंगे। इससे पहले आदमपुर से जालंधर पीएपी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। तीन स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पहले पंजाब पुलिस, उसके साथ बीएसएफ, सीआरपीएफ व कमांडो दस्ते तैनात होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
हिजाब विवाद: सियासी घमासान के बीच कर्नाटक में आज से खुलेंगे दसवीं तक के स्कूल, सीएम बोम्मई ने की शांति बनाए रखने की अपील
हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक में सोमवार से दसवीं तक के स्कूल खुलेंगे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने स्कूलों में शांति बनाएं रखने की अपील की है। बोम्मई ने कहा, मैंने डीसी, एसपी और स्कूल प्रशासन को शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली : नर्सरी से आठवीं कक्षाओं के लिए आज खुल रहे हैं स्कूल, अभिभावकों के सहमति पत्र बिना नहीं मिलेगा प्रवेश
राजधानी में कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों के बीच आज से नर्सरी से लेकर आठवीं तक की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो रही हैं। बच्चों को अपने साथ सहमति पत्र लेकर स्कूल पहुंचना होगा। सहमति पत्र होने पर ही स्कूल प्रशासन की ओर से बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...