हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
13 जून : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
जी-7 शिखर सम्मेलन: प्रधानमंत्री मोदी ने किया, ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’ का आह्वान, आज भी करेंगे सत्र को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जी-7 शिखर सम्मेलन के एक सत्र को डिजिटल तरीके से संबोधित करते हुए कोरोना वायरस महामारी से प्रभावी तौर पर निपटने के लिए ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’ दृष्टिकोण को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कोविड-19 रोधी टीकों के लिए पेटेंट छोड़ने को लेकर जी-7 के देशों के समर्थन का भी आग्रह किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
राहत भरी रिपोर्ट: तीसरी लहर में संक्रमित बच्चों के अधिक गंभीर बीमार होने के साक्ष्य नहीं
देश में कोरोना की तीसरी लहर आने पर संक्रमित बच्चों के अधिक गंभीर रूप से बीमार पड़ने के ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। लैंसेंट कोविड मिीशन इंडिया टास्क फोर्स ने अब तक के आंकड़ाें की समीक्षा के बाद यह दावा किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कोरोना की चपेट में आने के बाद लोग शारीरिक के साथ-साथ अब मनोरोगी भी हो रहे हैं। इनमें कुछ की हालत इतनी गंभीर हो गई है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना लोगों के मस्तिष्क को भी प्रभावित कर रहा है। यही कारण है कि ठीक होने के बाद भी वे मनोरोग से ग्रसित हो रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
उत्तर रेलवे : दिल्ली मंडल में प्लेटफॉर्म टिकट अब 30 रुपये का, भीड़ कम करने की कवायद
उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल के आठ स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री को मंजूरी दे दी है। इन स्टेशनों में नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्द्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, दिल्ली सराय रोहिल्ला और दिल्ली छावनी शामिल हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...