हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
24 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
यूपी : योगी आदित्यनाथ आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा, विधायक चुनेंगे नेता
भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार रात तक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। योगी सरकार- 02 का शपथग्रहण समारोह शुक्रवार को शाम 4 बजे इकाना स्टेडियम में होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
महंगाई का झटका: दिल्ली में आज से बढ़ जाएंगे पीएनजी के दाम, जानें- कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर
दिल्ली में गुरुवार से घरेलू पीएनजी गैस की कीमत में इजाफा करने का फैसला लिया गया है। इस बढ़ोतरी के साथ नई कीमत 36.61 रुपये प्रति एससीएम हो जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
प्रयागराज : यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, सूबे में 51 लाख 92 हजार परीक्षार्थी
यूपी बोर्ड 2022 परीक्षा का 24 मार्च बृहस्पतिवार से आगाज हो रहा है। सूबे में 51 लाख 92 हजार परीक्षार्थी 8373 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए हर केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ 16 हजार से अधिक केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। इसके अलावा एक लाख 16 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
लद्दाख में खत्म होगा गतिरोध? : चीन के विदेश मंत्री वांग यी आज भारत आएंगे, गलवान संघर्ष के बाद चीनी नेता की पहली यात्रा
क्या पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच एलएसी पर जारी सैन्य गतिरोध खत्म होने वाला है? खबरों में दावा किया जा रहा है कि चीनी विदेश मंत्री वांग यी गुरुवार (24 मार्च) को दो दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं। संभावना है कि दोनों देश इस दौरान लद्दाख गतिरोध का सौहार्दपूर्ण हल निकाल लेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...