फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maharashtra: लवासा में भूस्खलन, तीन घर गिरे, एक की मौत; पुणे-ठाणे में पुल-सड़कें पानी में डूबीं, देखें फोटोज

Thu, 25 Jul 2024 07:35 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: बशु जैन Updated Thu, 25 Jul 2024 07:35 PM IST
सार

पुणे और ठाणे में बाढ़ जैसे हालात हैं। चारों तरफ पानी ही पानी है। नदियां उफान पर हैं, तो बांधों में भी पानी का स्तर बढ़ गया है। नदियों का पानी पुल के ऊपर आ गया है। सड़कों को बंद कर दिया गया है। वहीं बारिश के चलते लोगों का हाल-बेहाल है।

विज्ञापन
Heavy rain in pune thane maharashtra road closed bridge went under water
महाराष्ट्र में आफत की बारिश - फोटो : अमर उजाला/पीटीआई
लगातार हो रही बारिश के चलते पुणे के लवासा शहर में भूस्खलन से तीन घर गिर गए। इसके चलते एक युवक की मौत हो गई। जबकि भूस्खलन के मलबे में दो लोग फंसे हुए हैं। वहीं बारिश से पुणे और ठाणे में बाढ़ जैसे हालात हैं। चारों तरफ पानी ही पानी है। नदियां उफान पर हैं, तो बांधों में भी पानी का स्तर बढ़ गया है। नदियों का पानी पुल के ऊपर आ गया है। सड़कों को बंद कर दिया गया है। वहीं बारिश के चलते लोगों का हाल-बेहाल है। प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज रहा है। एनडीआरएफ की टीमें लगातार लोगों का रेस्क्यू करने में लगी हैं। 

ठाणे में अब तक 1424 मिमी बारिश

Heavy rain in pune thane maharashtra road closed bridge went under water
पुणे-ठाणे में लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है। - फोटो : पीटीआई
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बारिश ने लोगों की आफत बढ़ा दी है। जिले में सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक पांच घंटे में 135 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि अब तक सीजन में यहां 1424 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। गुरुवार को जिले के अंबरनाथ और अन्य इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। अंबरनाथ के सहवास वृद्धाश्रम के 18 बुजुर्गों को माहेर वृद्धाश्रम की ऊपरी मंजिल पर शिफ्ट किया गया। वहीं सत्कर्म आश्रम के 30 बच्चों को प्रगति अंध विद्यालय में पहुंचाया गया। इसके अलावा 200 लोगों को बीएसयूपी भवन में पहुंचाया गया। इसके अलावा कल्याण से 40 परिवारों के 156 लोगों को स्थानांतरित किया गया। 

बदलापुर बैराज, जंबुल बांध में खतरे के निशान पर जलस्तर

Heavy rain in pune thane maharashtra road closed bridge went under water
बांध और नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। - फोटो : पीटीआई
भारी बारिश के चलते कल्याण जिले के बदलापुर बैराज, जंबुल बांध, मोहाने बांध और उल्हास नदी में जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। इसके कल्याण के गांव मोहाने, वराप, वलधुनी, कल्याण, अने, भिसोल, रायते, अप्टि, दहागांव, मंझारली, अंबरनाथ के बदलापुर, इरांजाड, कुडसर्वे, कन्हेरे, कासगांव, उल्हास नगर के शाहाद, उल्हासनगर, महाराल, भिवंडी के दिवे आगर, राजनोली गांव के बाढ़ से प्रभावित होने की आशंका है। वहीं तानसा बांध में जलस्तर 99.18 फीसदी हो जाने से आसपास के गांव में हाई अलर्ट है। वहीं भिवंडी और शाहपुर में पांच घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रुडे और रायटे पुल से आवाजाही बंद

Heavy rain in pune thane maharashtra road closed bridge went under water
पुणे में पानी ऊपर आ जाने से पुल डूब गए हैं। - फोटो : पीटीआई
कल्याण में लगातार हो रही बारिश से रुंडे और रायटे पुल पर आवाजाही बंद कर दी गई है। वहीं यहां नदी किनारे रह रहे लोगों को सतर्क किया गया है। इसके अलावा चिकली पुल के डूबने के कारण कल्याण-मुरबाड रोड और मुरबाड-साहापुर रोड को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बचाव कार्य के लिए ठाणे में एनडीआरएफ की दो टीमें तैनात की हैं। 
विज्ञापन

भूस्खलन के मलबे में फंसे युवकों को खोज रही एनडीआरएफ

Heavy rain in pune thane maharashtra road closed bridge went under water
लवासा में भूस्खलन के बाद बचाव में लगे एनडीआरएफ के सदस्य। - फोटो : पीटीआई
पुणे से 65 किमी दूर मुलसी तहसील के लवासा के दासवे गांव में भूस्खलन के चलते तीन घर गिर गए। इसमें घरों में काम करने वाले लोग फंस गए। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम और स्थानीय प्रशासन के कर्मी भूस्खलन स्थल पर खोज एवं बचाव अभियान में लगे हुए हैं। वहीं मुलशी तहसील के तम्हिनी घाट में भूस्खलन के मलबे में दबकर शिवाजी बहिरत नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed