गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड कायम करते हुए 156 सीटों पर जीत हासिल कर ली। सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को हुआ। कांग्रेस के केवल 17 प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। आम आदमी पार्टी के पांच, सपा के एक और तीन निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई। आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे इसुदान गढ़वी भी चुनाव हार गए। आइए जानते हैं कि गुजरात की हॉट सीटों पर क्या हुआ?
| सीट |
प्रत्याशी |
जीते/हारे |
| घाटलोडिया |
भूपेंद्र पटेल (भाजपा) |
जीत |
| वीरमगाम |
हार्दिक पटेल (भाजपा) |
जीत |
| खंभालिया |
इसुदान गढ़वी (आप) |
हार |
| जामनगर |
रिवाबा जडेजा (भाजपा) |
जीत |
| राजकोट पूर्व |
इंद्रनील राजगुरु (कांग्रेस) |
हार |
| कतारगाम |
गोपाल इटालिया (आप) |
हार |
| वडगाम |
जिग्नेश मेवाणी (कांग्रेस) |
जीत |
| गांधीनगर दक्षिण |
अल्पेश ठाकोर (भाजपा) |
जीत |
| मोरबी |
कांतिलाल अमृतिया (भाजपा) |
जीत |
| भावनगर पश्चिम |
जीतेंद्र भाई उर्फ जीतू वाघाणी (भाजपा) |
जीत |
2 of 11
भूपेंद्र पटेल
- फोटो : Amar Ujala
1. घाटलोडिया सीट: यहां से गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस की अमी याग्निक को एक लाख 92 हजार 263 वोटों से हरा दिया है।
3 of 11
हार्दिक पटेल
- फोटो : Amar Ujala
2. वीरमगाम सीट : अहमदाबाद जिले की ही वीरमगाम सीट से भाजपा ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को मैदान में उतारा था जिन्होंने भारी मतों से चुनाव जीत लिया है। उन्होंने AAP के अमरसिंह आनंदजी ठाकोर को 51 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है।
आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी चुनाव हार गए
4 of 11
इसुदान गढ़वी की हार
- फोटो : Amar Ujala
3. खंभालिया विधानसभा : यहां से आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के मूलु भाई ने 18,745 वोटों से हरा दिया है।
रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा जीतीं
5 of 11
रिवाबा जाडेजा
- फोटो : Amar Ujala
4. जामनगर उत्तर : इस सीट पर से भाजपा ने क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को उम्मीदवार बनाया था जिन्होंने जीत दर्ज कर ली है। रिवाबा ने आम आदमी पार्टी के कर्सनभाई को शिकस्त दी है।