गुजरात में आज (पांच दिसंबर) विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान होगा। 93 विधानसभा सीटों पर कुल 833 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसके बाद आठ दिसंबर को नतीजे घोषित हो जाएंगे। चुनाव में मुख्य तौर पर लड़ाई सत्ताधारी भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है। मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है।
अगर आप भी गुजरात के वोटर हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आप दस बिंदुओं में चुनाव से जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। मसलन, मतदान से लेकर मतगणना तक की सारी जानकारी। आइए जानते हैं...
2 of 11
गुजरात में मतदान के लिए लाइन में खड़े लोग। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
1. कितने बजे शुरू होगी वोटिंग?
चुनाव आयोग के अनुसार, गुजरात में दूसरे चरण का मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। शाम पांच बजे तक जो लोग वोटिंग के लाइन में लग जाएंगे, उन्हें भी मतदान करने की अनुमति होगी। इसके अलावा अगर कहीं किसी तकनीकी कारण से मतदान प्रक्रिया में देरी होती है तो भी मतदाताओं को अधिक समय दिया जा सकता है।
3 of 11
गुजरात चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
2. कितने लोग डालेंगे वोट?
गुजरात की मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. भारती ने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान में 61 राजनीतिक पार्टियों के 833 उम्मीदवार भाग ले रहे हैं। कुल दो करोड़ 51 लाख 58 हजार 730 मतदाताओं के नाम सूची में है। इसमें एक करोड़ 29 लाख 26 हजार 501 पुरुष और एक करोड़ 22 लाख 31 हजार 335 महिला मतदाता हैं। अन्य मतदाता 894 हैं।
4 of 11
गुजरात चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
3. मतदान के लिए कितने केंद्र बनाए गए?
मतदान के लिए 26,409 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, इसमें 37,432 बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट 36,157 और VVPAT 40,066 इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान कर्मचारियों की संख्या एक लाख 13 हजार 325 है।
5 of 11
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
4. कितने जिलों में होगी वोटिंग?
दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर चुनाव होगा। इन जिलों में बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं। यानी, दूसरे चरण में मध्य और उत्तर गुजरात की सीटों पर चुनाव संपन्न होगा।