फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाय रे गर्मी: इस बार सताएगी झुलसाने वाली गर्मी, अभी से कर लें तैयारी; केंद्र ने राज्यों को दिए यह निर्देश

Tue, 14 Mar 2023 11:02 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 14 Mar 2023 11:02 PM IST
सार

इस साल पड़ने वाली भीषण गर्मी और लू को लेकर केंद्र ने राज्यों को अलर्ट कर दिया है। मौसम विभाग का भी कहना है कि इस बार देश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने और इसके सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
govt tells states and UTs to be adequately prepared as hotter than normal summer is expected in 2023
गर्मी - फोटो : Pixabay

इस साल अभी से गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। जहां हर साल फरवरी में लोगों को ठंड का अहसास होता था, वहीं इस बार बीते महीने से ही सूरज आसमान से आग उगल रहा है। मार्च में भी गर्मी को लेकर रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इस बीच, इस साल पड़ने वाली भीषण गर्मी और लू को लेकर केंद्र ने राज्यों को अलर्ट कर दिया है। मौसम विभाग का भी कहना है कि इस बार देश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने और इसके सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। 


 

govt tells states and UTs to be adequately prepared as hotter than normal summer is expected in 2023
Heat wave alert - फोटो : G. pal

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने की समीक्षा बैठक
इसी क्रम में आज यानी मंगलवार को कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने देश में गर्मियों को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) से कहा कि वे अभी से भीषण गर्मी से निपटने के लिए तैयारियां कर लें। गौबा ने कहा कि ऐसी संभावना है कि साल 2023 में सामान्य गर्मी की तुलना में ज्यादा गर्मी होगी। ऐसे में इससे संबंधित चुनौतियों का सामना करने के लिए अभी से पर्याप्त रूप से तैयार रहना होगा। 

govt tells states and UTs to be adequately prepared as hotter than normal summer is expected in 2023
गर्मी - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय एजेंसियां करेंगी समन्वय
गौबा ने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्रालय और विभाग राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ मिलकर तैयारी के स्तर को सुनिश्चित करने और समय पर शमन उपायों को लागू करने के लिए काम कर रहे हैं। बावजूद इसके सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से संबंधित विभागीय सचिवों और जिला कलेक्टरों के साथ लू और गर्मी की तैयारियों की समीक्षा करनी चाहिए। 

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने यह भी कहा कि भीषण गर्मी के कारण लोग स्वास्थ्य की समस्याओं से पीड़ित न हों, इसके लिए अभी से लोगों को लू-लपट से बचने, दिन के समय घरों में रहने और तेज धूप आदि से बचने के लिए जागरूक करना होगा। इसके लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा जारी सलाह का क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद किया जा सकता है और इसे प्रसारित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
govt tells states and UTs to be adequately prepared as hotter than normal summer is expected in 2023
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

पानी की किल्लत ना हो इसके लिए कर ले तैयारियां
बैठक के दौरान कैबिनेट सचिव ने पानी की किल्लत ना हो इसके लिए आगे हैंडपंपों की मरम्मत, फायर ऑडिट और मॉक ड्रिल जैसी बुनियादी तैयारियों के महत्व पर जोर दिया। बैठक में उन्होंने राज्यों को आश्वासन दिया कि केंद्रीय एजेंसियां उनके साथ समस्याओं से निपटने के लिए समन्वय करना जारी रखेंगी।  

इस बैठक प्रासंगिक केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों के सचिव, और राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव उपस्थित थे।

विज्ञापन
govt tells states and UTs to be adequately prepared as hotter than normal summer is expected in 2023
Heat wave alert - फोटो : G. pal

मौसम विभाग ने जताई है भीषण गर्मी की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मार्च से मई 2023 की अवधि के लिए वैश्विक मौसम की घटनाओं और तापमान के लिए संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इस अवधि के लिए उत्तर-पूर्व, पूर्व और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान होने की संभावना है। साथ ही आईएमडी ने यह भी बताया कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जहां सामान्य से कम तापमान की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed