{"_id":"5aa921bf4f1c1bbc758b57b8","slug":"gorakhpur-and-phulpur-bye-election-result-live-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICS: सपा-बसपा की सौदेबाजी सब पर भारी, भाजपा की हार पर ये रही नेताओं की बयानबाजी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PICS: सपा-बसपा की सौदेबाजी सब पर भारी, भाजपा की हार पर ये रही नेताओं की बयानबाजी
Wed, 14 Mar 2018 09:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Mar 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश और बिहार उपचुनाव के रिजल्ट बुधवार को घोषित कर दिए गए। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है। गोरखपुर व फूलपुर सीटों पर बसपा ने सपा को समर्थन दिया था।
बिहार में एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजों में अररिया लोकसभा सीट पर राजद ने अपना कब्जा जमा लिया है। जहानाबाद में आरजेडी के कृष्ण मोहन ने जेडीयू उम्मीदवार को हरा दिया है। वहीं भभुआ विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रिंकी रानी ने जीत दर्ज की है।
उपचुनाव में भाजपा की करारी हार पर तमाम दलों के नेताओं ने प्रतिक्रियाएं दी हैं।
सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि 'यूपी की जनता ने स्पष्ट तौर पर सरकार में अविश्वास व्यक्त कर दिया है। यूपी की जनता समझ चुकी है कि सारे देश की जनता को मूर्ख बना रहे हैं और स्वयं भगवान को धोखा दे रहे हैं।'
2 of 8
ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा 'लोगों ने सरकार के किसान विरोधी, युवा विरोधी और महिला विरोधी नीतियों के बारे में खुलकर बोला है। यह बिल्कुल स्पष्ट है कि लोगों द्वारा भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।'
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 'हमें यह उम्मीद नहीं थी कि बसपा को वोट इस तरह से सपा को चला जाएगा। हम चुनाव परिणाम का विश्लेषण करेंगे और भविष्य में बसपा, सपा व कांग्रेस के एक साथ आने के परिदृश्य के तहत खुद को तैयार करेंगे। 2019 का आम चुनाव जीतने के लिए भी हम अपनी रणनीति बनाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मीसा भारती, राजद नेता
राष्ट्रीय जनता दल की मीसा भारती ने बिहार में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर कहा कि 'आज के नतीजों ने बिहार से नीतीश कुमार की राजनीति की समाप्ति की घोषणा कर दी है। बिहार की जनता का उनके तिकड़म के प्रति क्रोध आब उनकी राजनीति के जाते-जाते भी नहीं जाएगी।'
विज्ञापन
5 of 8
संजय राउत, शिवसेना नेता
शिवसेना की तरफ से संजय राउत ने भाजपा पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि 'मैं ये नहीं मानता कि सपा-बसपा गठबंधन ने काम किया। मैं मानता हूं कि प्रभु श्री राम की सबसे ज्यादा निंदा करने वाले सपा नेता के लिए आपने जिस दिन रेड कारपेट डाला, उसी दिन प्रभु श्री राम भी आपके खिलाफ हो गए।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।