फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvBAN T20i: रोहित शर्मा बने 'रिकॉर्ड किंग', युवराज सिंह को पीछे छोड़ा

Wed, 14 Mar 2018 09:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Mar 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
rohit sharma breaks yuvraj singh record of hitting most sixes in t20i
रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ निदाहास टी20 ट्रॉफी के पांचवें मैच में एक विशेष उपलब्धि हासिल की। रोहित शर्मा टीम इंडिया के रिकॉर्ड किंग बन गए हैं। उन्होंने जो रिकॉर्ड बनाया है, उसमें 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है।

rohit sharma breaks yuvraj singh record of hitting most sixes in t20i
रोहित शर्मा - फोटो : bcci

दरअसल, रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ फॉर्म में वापसी करते हुए 61 गेंदों में 89 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके व इतने ही छक्के जमाए। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टीम इंडिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वैसे वर्ल्ड क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा आठवें स्थान पर हैं।

rohit sharma breaks yuvraj singh record of hitting most sixes in t20i
युवराज सिंह

रोहित ने अबू हैदर द्वारा किए पारी के 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित ने युवराज सिंह को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले टीम इंडिया की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के जमाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 74 छक्के जड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
rohit sharma breaks yuvraj singh record of hitting most sixes in t20i
सुरेश रैना

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर सुरेश रैना काबिज हैं। रैना ने बांग्लादेश के खिलाफ 30 गेंदों में 5 चौको और दो छक्को की मदद से 47 रन की पारी खेली। इन दो छक्को की मदद से रैना के टी20 इंटरनेशनल में 54 छक्के हो गए हैं।

विज्ञापन
rohit sharma breaks yuvraj singh record of hitting most sixes in t20i
क्रिस गेल

बहरहाल, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल के नाम संयुक्त रूप से दर्ज हैं। दोनों ने 109-109 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व कीवी कप्तान ब्रेंडन मैकुलम (91), चौथे नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन (83), पांचवें स्थान पर डेविड वॉर्नर (79) काबिज हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed