फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति बोलीं- बापू के रास्ते से हासिल होगी विश्व शांति; इस अभियान का करेंगी शुभारंभ

Mon, 04 Sep 2023 05:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 04 Sep 2023 05:40 PM IST
सार

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राजघाट के गांधी दर्शन परिसर में राष्ट्रपिता की 12-फुट की प्रतिमा का अनावरण किया और कहा कि महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए रास्ते से विश्व शांति के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Goal of world peace can be achieved through path shown by Mahatma Gandhi, says President Murmu
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ट्विटर/भारत की राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राजघाट के गांधी दर्शन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 12-फुट की प्रतिमा का अनावरण किया और कहा कि उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते से विश्व शांति के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। 



 

Goal of world peace can be achieved through path shown by Mahatma Gandhi, says President Murmu
महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने राष्ट्रपति मुर्मू। - फोटो : ट्विटर/भारत की राष्ट्रपति

जी-20 के विदेशी प्रतिभागियों से किया यह आह्वान
उन्होंने गांधी वाटिका का भी उद्घाटन किया, जहां राजघाट स्मारक के पास गांधी दर्शन में विभिन्न मुद्राओं में गांधी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, महात्मा गांधी पूरी दुनिया को एक परिवार मानते थे। उन्होंने आगे कहा कि भारत वैश्विक भाईचारे, सहयोग और शांति को प्रोत्साहित कर रहा है और जी-20 का नेतृत्व कर रहा है। राष्ट्रपति ने यह भी उम्मीद जताई कि जी-20 सम्मेलन में विदेशी प्रतिभागी गांधी दर्शन का भी दौरा करेंगे और गांधी के बारे में जानेंगे। 

Goal of world peace can be achieved through path shown by Mahatma Gandhi, says President Murmu
छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्रपति मुर्मू और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सिन्हा। - फोटो : ट्विटर/भारत की राष्ट्रपति

'महात्मा गांधी का अहिंसा का मार्ग वैश्विक विकास का रास्ता'
उन्होंने कहा कि गांधी एक अमूल्य उपहार हैं और उनके मूल्य व आदर्श दुनिया को नई दिशा देते हैं। अपने संबोधन में मुर्मू ने कहा, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्शन मंडेला से लेकर नागरिक अधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग जूनियर और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी माना है कि अहिंसा का महात्मा गांधी का रास्ता वैश्विक विकास का रास्ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Goal of world peace can be achieved through path shown by Mahatma Gandhi, says President Murmu
कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। - फोटो : ट्विटर/भारत की राष्ट्रपति

'बच्चों को प्रेरित करती रहेगी गांधी की प्रतिमा'
मुर्मू ने कहा कि गांधी वाटिका में गांधी की प्रतिमा आगंतुकों, खासतौर पर बच्चों को प्रेरित करती रहेगी। बापू के आदर्श और मूल्य सनातनी हैं। अब भी विश्व शांति का लक्ष्य उनके दिखाए गए रास्ते से ही हासिल की जा सकता है। उन्होंने सभी से प्रयास करने का आह्वान किया ताकि प्रत्येक नागरिक, खासतौर पर युवा और बच्चे, जितना संभव हो सकते गांधी और उनके आदर्शों के बारे में जानें। उन्होंने कहा कि गांधी स्मृति और गांधी समिति और अन्य इस तरह के संस्थान इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण बन गए हैं।  दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और गांधी दर्शन के उपाध्यक्ष विजय गोयल भी कार्यक्रम में मौजूद थे। 

विज्ञापन
Goal of world peace can be achieved through path shown by Mahatma Gandhi, says President Murmu
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)

आयुष्मान भव अभियान का शुभारंभ करेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति 13 सितंबर को आयुष्मान भव अभियान को भी लॉन्च करेंगी, ताकि सभी स्वास्थ्य योजनाओं का वितरण अंतिम छोर तक के लाभार्थियों को सुनिश्चित किया जा सके। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा सभी कैबिनेट मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को लिखे गए एक पत्र के मुताबिक, इस अभियान को 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले 'सेवा पखवाड़े' के दौरान पेश किया जाएगा, जिसके तहत स्वास्थ्य सेवा पहुंच और जागरूकता बढ़ाने के लिए कई गतिविधियों की योजना बनाई गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed