{"_id":"574240754f1c1bb515690ff0","slug":"fireworks-explosion-in-scrambling-to-seize-in-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरठ: आतिशबाजी जब्त करने के दौरान छीनाझपटी में धमाका, 11 झुलसे ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मेरठ: आतिशबाजी जब्त करने के दौरान छीनाझपटी में धमाका, 11 झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 23 May 2016 04:57 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के इस्लामाबाद मोहल्ले में मस्जिद कमेटी द्वारा शब-ए-बरआत पर तैयार कर बेची जा रही आतिशबाजी जब्त करने के दौरान हुई छीनाझपटी में आतिशबाजी जमीन पर गिरने से जोरदार विस्फोट हो गया। इसमें कमेटी सदस्यों समेत 11 लोग बुरी तरह झुलस गए। इनमें से एक युवक के पैर के चीथड़े उड़ गए। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस प्रशासन के आला अफसरों ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
शब-ए-बरआत पर आतिशबाजी रोकने के लिए लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिण इस्लामाबाद क्षेत्र की बिसातियान मोहल्ले की मस्जिद में गणमान्य लोगों की कमेटी बनी थी। कमेटी में शामिल करीब 8-10 लोग रविवार दोपहर गली मोहल्ले में जाकर आतिशबाजी बेच रहे लोगों को समझाकर उनके पटाखे जब्त कर रहे थे। जब ये सदस्य इस्लामाबाद मोहल्ले की गली नंबर दो में हामिद की पावरलूम फैक्ट्री के बाहर पहुंचे तो वहां कुछ युवक अनार आदि आतिशबाजी बना रहे थे। पुलिस के अनुसार कमेटी के लोगों ने उन्हें समझाया और उनकी आतिशबाजी जब्त कर ली। इसे लेकर हुई छीनाझपटी में आतिशबाजी नीचे गिरने से विस्फोट हो गया।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
इसकी चपेट में आकर इस्लामाबाद मोहल्ला निवासी मुदस्सिर उर्फ गब्बर, पुत्र मुन्ना, महराज पुत्र हकीमुद्दीन, साजिद पुत्र हकीमुद्दीन, नवेद पुत्र इरशाद, नुरुल अमीन पुत्र बदरुद्दीन, दानिश पुत्र निसार, शहजाद पुत्र सलीम, फहराज पुत्र साबुद्दीन, सावेज पुत्र इदरीश, अलद पुत्र आबिद और इमरान झुलस गए। विस्फोट के बाद मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। चारों तरफ खून ही खून बिखरा पड़ा था। विस्फोट से जहां मुदस्सिर उर्फ गब्बर के पैर के चीथड़े उड़ गए तो नावेद भी बुरी तरह से झुलस गया। मोहल्ले वालों ने इन सभी झुलसे लोगों को आनंद, सिटी, लोकप्रिय, दुआ आदि निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान गब्बर (45) और नावेद (30) को दिल्ली के अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विस्फोट इतना भीषण था कि पूरा इलाका दहल गया। विस्फोट से आसपास के मकानों के शीशे टूट गए। दीवारों में दरार आ गई और दरवाजे टूट गए। स्थानीय निवासी हामिद की फैक्ट्री का दरवाजा टूट गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों के अलावा एलआईयू और आईबी की टीम भी मौके पर पहुंची। वहीं, जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दलों के लोगों ने अस्पताल पहुंचकर झुलसे लोगों का हाल जाना।
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
वार्ड पार्षद आकिल अंसारी का दावा है कि पुलिस-प्रशासन के अनुरोध पर ही हर मस्जिद में एक कमेटी बनी थी। जो लोगों को शब-ए-बरआत पर आतिशबाजी न करने की अपील कर रही थी। गली-मोहल्लों में पटाखे बेच रहे लोगों को समझाकर उनके पटाखों की कीमत देकर पटाखे जब्त कर रहे थे। जब्त आतिशबाजी को बाद में आबादी से दूर खत्ते में नष्ट किया जाना था। इस्लामाबाद में पटाखे बेच रहे लोगों से कमेटी ने पटाखे जब्त किए थे। इस दौरान बरामद पटाखे जमीन पर गिरने से उनमें विस्फोट हो गया। मोहल्ले में किसी तरह की विस्फोटक सामग्री नहीं बन रही थी। एसओ लिसाड़ीगेट रवेंद्र सिंह के मुताबिक अभी तक तो मोहल्ले के लोग यही बता रहे हैं कि कमेटी द्वारा जब्त किए जा रही आतिशबाजी गिरने से विस्फोट हुआ है। घटना में झुलसे लोग और आसपास के लोग कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। गहन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।