फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fact check extension of lock down till 4 may know the reality

Fact Check : 4 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने के वायरल दावे का सच, जानिए असली खबर

Mon, 06 Apr 2020 08:50 PM IST
Rama Solanki रमा सोलंकी
Updated Mon, 06 Apr 2020 08:50 PM IST
सार

वायरल तस्वीर का सच
4 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का दावा फर्जी
‘इंडिया टुडे’ टीवी चैनल के वायरल स्क्रीनशॉट फेक है
फेक न्यूज से सावधान रहें

विज्ञापन
fact check extension of lock down till 4 may know the reality
वायरल स्क्रीनशॉट का सच - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी के प्रति जागरूकता के साथ साथ वायरल हो रही फेक न्यूज से सावधान रहने की भी बहुत जरूरत है। सोशल मीडिया पर देश के बड़े चैनल का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है ‘इंडिया टुडे’ टीवी चैनल के वायरल स्क्रीनशॉट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश को कोरोना वायरस पर संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। स्क्रीन पर जो खबर फ्लैश हो रही है उसमें लिखा है,  “भारत में पूर्ण लॉकडाउन को 4 मई तक बढ़ा दिया गया है ”

विज्ञापन

अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की और पाया ये दावा फर्जी है।


दावाकर्ता- सोशल मीडिया यूजर्स
दावे का आधार- एक स्क्रीनशॉट क्लिप और उसपर लिखा डिस्क्रिप्शन
क्या किया जा रहा है दावा- ‘इंडिया टुडे’ टीवी चैनल के वायरल स्क्रीनशॉट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को कोरोना वायरस पर संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। स्क्रीन पर जो खबर फ्लैश हो रही है उसमें लिखा है,  “भारत में पूर्ण लॉकडाउन को  4  मई तक बढ़ा दिया गया है ”।

विज्ञापन

वायरल स्क्रीनशॉट का सच

fact check extension of lock down till 4 may know the reality
वायरल स्क्रीनशॉट का सच - फोटो : Amar Ujala
पड़ताल के चरण-
  • सबसे पहले इस वायरल तस्वीर को और इसपर लिखे दावे को ध्यान से देखा।
  • इस वायरल वीडियो पोस्ट में स्क्रीनशॉट पर लिखा है, “भारत में पूर्ण लॉकडाउन को  4  मई तक बढ़ा दिया गया है ”
  • इसको गूगल सर्च की मदद से अलग अलग प्लेटफॉर्म्स पर तलाश किया।
  • इस तरह की कोई खबर हमारे हाथ नहीं लगी जिसमें यह सूचना हो।
  • यूट्यूब पर सर्च करने पर ‘इंडिया टुडे’ का ओरिजनल वीडियो मिला जिसमें यह फुटेज था।
  • ‘इंडिया टुडे’ के यूट्यूब चैनल पर प्रधानमंत्री मोदी संबोधन में हमने इस क्लिप को ढूंढना शुरू किया।
  • करीब 30 मिनट के वीडियो में कहीं पर भी यह टेक्स्ट नजर नहीं आया।

4 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने के दावे का सच

fact check extension of lock down till 4 may know the reality
वायरल स्क्रीनशॉट का सच - फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री मोदी का ओरिजिनल वीडियो-
  • 24 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस से मिलकर मुकाबला करने के लिए पूरे देश में  21 दिनों के लॉकडाउन का आदेश दिया था,
  • देश में जो बहुत जरूरी सेवाएं हैं बस वो ही चलती रहेंगी बाकि सब लॉकडाउन के तहत बंद रहेंगी।
  • प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन करीब 30 मिनट का था।
  • यह रात के 8 बजे सभी न्यूज चैनल्स पर प्रसारित किया गया था।

वायरल स्क्रीनशॉट में क्या दिख रहा है -
  • वायरल पोस्ट  में ये टेक्स्ट वीडियो काउंटर 9:40 मिनट पर लिखा हुआ है।
  • लिखा है- लॉकडाउन को 4 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
  • इसको एडिट किया गया है और नीचे दिए गए बैंड और ऊपर दिख रहे टेक्स्ट में पेस्ट किया गया है।
विज्ञापन

जानिए असली - नकली का भेद

fact check extension of lock down till 4 may know the reality
टीवी की खबर का सच - फोटो : Amar Ujala
जानिए असली - नकली का अंतर-

पहली नजर में देखने में दोनों क्लिप एक जैसी हैं,
लुक और फील-
  • प्रधानमंत्री मोदी की फोटो लगी है।
  • ‘कोविड-19 ब्रेकिंग’ और ‘पीएम का राष्ट्र के नाम संबोधन’ वाला बैंड चल रहा है।
  • दोनों में एक जैसा फॉन्ट दिख रहा है।

मगर ध्यान से फ्रेम दर फ्रेम देखें तो असली-नकली का अंतर भी दिखता है जैसे-

पहला- ‘लॉकडाउन में भारत को बदलकर ‘भारत में एडिट करके लॉकडाउन की तारीख जोड़ी गई है।
दूसरा- ओरिजिनल तस्वीर में ‘आज आधी रात से देशव्यापी लॉकडाउन की सूचना दिखाई देती है इसमें छेड़छाड़ करके ‘देशव्यापी लॉकडाउन 4 मई तक बढ़ाया गया, जोड़ा गया है।
तीसरा- असली तस्वीर में इंडिया टुडे का लोगो दो जगह है जबकि नकली में एक ही जगह दिखाया गया है।
चौथा- असली तस्वीर में बैकग्राउंड में कोरोना वायरस की तस्वीर दिखाई दे रही है।


 पड़ताल का परिणाम

इंडिया टुडे का एडिट किया हुआ स्क्रीनशॉट है और ऐसी कोई भी खबर ऑनएयर नहीं हुई है।
4 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का वायरल दावा फर्जी है।
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में स्क्रीनशॉट पर लिखा दावा गलत साबित किया और पाया असली तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करके उसको गलत दावे के साथ पेश किया गया है। कोरोना वायरस से  जुड़ी हर फेक न्यूज और भ्रामक जानकारियों से लड़ना है। खबरों  को भी झूठे तथ्यों के संक्रमण से बचाना है।  अफवाहों से सावधान रहें और कुछ भी शेयर करते समय जांच पड़ताल कर लें।

कोरोना वायरस और फेक न्यूज से सावधानी ही बचाव है।

*Fact Check By Google Certified Fact Checker. 

Apply Tools-

Google Reverse Image Search 
InVID Tool

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed