फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिंहस्थ कुंभ के आखिरी शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, देखें तस्वीरें

Sun, 22 May 2016 05:31 AM IST
राजेश चतुर्वेदी/ अमर उजाला, उज्जैैन
राजेश चतुर्वेदी/ अमर उजाला, उज्जैैन Updated Sun, 22 May 2016 05:31 AM IST
विज्ञापन
Devotees takes holy dip at Shipra on last day of Ujjain Kumbh
sadhus

सिंहस्थ कुंभ के आखिरी शाही स्नान के दिन शनिवार को महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रृद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर 11:30 बजे तक उज्जैन में 60 लाख लोग पहुंच चुके थे। सिंहस्थ कुंभ के आखिरी शाही स्नान के दिन शनिवार को महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रृद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर 11:30 बजे तक उज्जैन में 60 लाख लोग पहुंच चुके थे। भीषण गर्मी भी लोगों को उज्जैन की ओर जाने से नहीं रोक पाई। शनिवार को पूर्णिमा के दिन आखिरी शाही स्नान के साथ सिंहस्थ कुंभ का समापन हो गया। 



 

आखिरी शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब

Devotees takes holy dip at Shipra on last day of Ujjain Kumbh
sadhus at kumbh
अब उज्जैन में अगला सिंहस्थ कुंभ 2028 में आयोजित होगा। प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह के मुताबिक अब तक सिंहस्थ कुंभ में करीब आठ करोड़ लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। शनिवार को आखिरी शाही स्नान के चलते उज्जैन जाने वाले सारे मार्ग जाम रहे। चारो ओर लोगों की भीड़ नजर आती रही। 

आखिरी शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब

Devotees takes holy dip at Shipra on last day of Ujjain Kumbh
shipa river

इंदौर और देवास से उज्जैन की ओर जाने वाले मार्ग पर चार हजार से ज्यादा वाहन जाम में फंसे रहे। इसके चलते प्रशासन को वाहनों के प्रवेश पर रोक लगानी पड़ी। आखिरी शाही स्नान के अवसर पर शिप्रा में डुबकी लगाने के लिए भारी संख्या में लोग उज्जैन पहुंचने की कोशिश करते दिखे। हर ओर लोगों की भीड़ ही दिखाई दे रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब

Devotees takes holy dip at Shipra on last day of Ujjain Kumbh
foreigners

शनिवार तड़के तीन बजे से शाही स्नान की शुरुआत नागा साधुओं ने की। तमाम अखाड़ों व साधुओं के स्नान का सिलसिला दोपहर 11 बजे तक चला। इसके बाद आम जनता के लिए सभी घाट खोल दिए गए।

विज्ञापन

आखिरी शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब

Devotees takes holy dip at Shipra on last day of Ujjain Kumbh
devotee

आस्था के सैलाब के सामने भीषण गर्मी भी खुद को बेबस महसूस कर रही थी। बताया जा रहा है कि उज्जैन में अगला सिंहस्थ कुंभ नौ अप्रैल से आठ मई 2028 तक आयोजित होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed