पद्मावत, एक फिल्म जिसका पूरे देश में जमकर विरोध हुआ। इतने विरोध के बावजूद यह फिल्म रिलीज हुई और बंपर कमाई भी की। बेहतरीन सेट्स, कॉस्ट्यूम, लोकेशन के साथ-साथ एक और चीज जो सबसे ज्यादा लोगों को रोमांचित कर रहे है तो वो है शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के योद्धा शस्त्रागार। युद्ध के वक्त पहने गए आउटफिट पर डिजाइनर्स ने खासा ध्यान दिया। पद्मावत की डिजाइनर जोड़ी विपुल अमर और मनोवैज्ञानिक हरशीन अरोड़ा ने वॉरियर कॉस्ट्यूम डिजाइन करने के लिए छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान दिया।
300 साल पुरानी तकनीक से बनाए गए हैं पद्मावत के शाही युद्ध कवच
दोनों स्टार्स के युद्ध कवच बनाने के लिए डिजाइनर्स ने काफी रिसर्च किया। दोनों ने इन कवचों को बनाने के लिए डिजाइनर्स ने इंजीनियर की मदद ली। ताकि वो कवच को इतना हल्का, आरामदायक, शानदार और प्रभावकारी बना सकें ताकि वे उन्हें पहन आसानी से स्टंट कर सकें। डिजाइनर्स ने बताया कि हमने इन कवचों को बनाने के लिए 300 साल पुराने उन्हीं तरीकों का इस्तेमाल किया जो पुराने समय के लोग योद्धाओं के कवच बनाने में किया करते थे।
300 साल पुरानी तकनीक से बनाए गए हैं पद्मावत के शाही युद्ध कवच
महारावल रतन सिंह का किरदार निभा रहे शाहिद कपूर के कैरेक्टर को समझने के लिए हरशीन ने फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के ख्यालात जानने चाहे। संजय लीला भंसाली ने कहा कि महारावल रतन सिंह का युद्ध कवच ऐसा तैयार होना चाहिए कि उसमें प्यार, राजपूताना शान, बहादुरी और मिट्टीप्रेम झलके। भंसाली की इच्छानुसार हरशीन ने महारावल रतन सिंह का कवच बनाने के लिए ऐसे रंगों, सामग्री और कपड़ों का इस्तेमाल किया जिनसे राजपूताना रंग साफ झलके।
300 साल पुरानी तकनीक से बनाए गए हैं पद्मावत के शाही युद्ध कवच
अगर हम महारावल रतन सिंह के युद्ध कवच को देखते हैं तो हमें दिखेगी राजपूताना मिट्टी, सोना और खून के लाल रंगों का मिश्रण। क्रिस-क्रॉस शेप में डिजाइन राजपूताना बहादुरी को दर्शाता है। कवच को बनाने के लिए चमड़े का इस्तेमाल किया गया है इस पर धातु के तार जड़े गए हैं जो सिनेमा की लाइटिंग के हिसाब से परफेक्ट थे।
300 साल पुरानी तकनीक से बनाए गए हैं पद्मावत के शाही युद्ध कवच
महारावल रतन सिंह का युद्ध कवच देखकर संजय लीला भंसाली इतने खुश हुए कि उन्होंने डिजाइनर्स को अलाउद्दीन खिलजी का भी कवच बनाने के लिए कह दिया। अलाउद्दीन खिलजी के कवच बनाने के लिए हरशीन ने खिलजी के दिमाग को समझने की कोशिश की और उसके व्यक्तित्व के हिसाब से कॉस्ट्यूम डिजाइन किया गया।