फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi pilot dead in Indonesia plane crash

इंडोनेशिया विमान हादसे में पहचाना गया दिल्ली के पायलट का शव

Sun, 25 Nov 2018 05:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Nov 2018 05:43 AM IST
विज्ञापन
Delhi pilot dead in Indonesia plane crash
plane crash

इंडोनेशियाई अधिकारियों ने विमान हादसे में मारे गए भारतीय पायलट भव्य सुनेजा के शव की पहचान कर ली है। दिल्ली निवासी भव्य सुनेजा 29 अक्तूबर को 188 यात्रियों के साथ समुद्र में गिरे विमान के कैप्टन थे। सुनेजा के शव की पहचान हो जाने की जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को ट्वीट के जरिए सभी को दी।

विज्ञापन

विज्ञापन


स्वराज ने ट्वीट में लिखा, इंडोनेशियाई अधिकारियों ने 31 वर्षीय कैप्टन भव्य सुनेजा के शव की पहचान हो जाने की पुष्टि कर दी है। आज (शनिवार को) जकार्ता में भारतीय दूतावास के अधिकारियों की मौजूदगी में सुनेजा का शव उनके परिवार के हवाले कर दिया गया। मेरी संवेदनाएं शोकग्रस्त परिवार के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ान भरने के केवल 13 मिनट बाद हुआ था हादसा

बता दें कि इंडोनेशिया की लॉयन एयर का बोइंग-737 मैक्स-8 विमान 29 अक्तूबर को 188 यात्रियों और 8 क्रू सदस्यों के साथ जकार्ता के सोकार्णो हाता इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के महज 13 मिनट बाद तकनीकी खराबी के चलते जावा द्वीप के करीब समुद्र में गिर गया था।

इस हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया था कि क्रैश से पहले पायलटों ने तकनीकी खराबी बताते हुए एयरपोर्ट पर वापस लौटने की अनुमति मांगी थी। लेकिन इसके बाद उनका संपर्क टूट गया था और विमान क्रैश हो गया था। संपर्क टूटने के समय विमान करीब 5000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। 

मयूर विहार में पले-बढ़े थे सुनेजा

कैप्टन भव्य सुनेजा दिल्ली के मयूर विहार के रहने वाले थे। उन्होंने मयूर विहार के एल्कॉन पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई की थी और इसके बाद 2009 में उन्हें फ्लाइंग लाइसेंस मिल गया था। इंडोनेशिया की लॉयन एयरलाइंस से 2011 में जुड़ने वाले सुनेजा की 2016 में शादी हुई थी। वह बेहद अनुभवी पायलट थे और करीब 6000 घंटे की उड़ान भर चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed