दिल्ली के अनाजमंडी इलाके में रविवार तड़के लगी भीषण आग में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि संकरी गलियों में स्थित पैकेजिंग और बैग बनाने वाली फैक्ट्री में शार्ट सर्किट होने से आग लगी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इनमें से अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने से हुई है। मरने वाले अधिकतर लोग यूपी और बिहार के बताए जा रहे हैं।
2 of 12
उपहार अग्निकांड
- फोटो : Social Media
इस घटना ने 22 साल पहले हुई उपहार अग्निकांड की यादें ताजा कर दी है। इस घटना में 59 लोगों की मौत हो गई थी। दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित उपहार सिनेमा में बॉर्डर फिल्म देखने के दौरान भीषण आग लग गई थी। इस अग्निकांड में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
3 of 12
उपहार अग्निकांड
- फोटो : Social Media
बताया गया था कि शो के दौरान सिनेमाघर के ट्रांसफॉर्मर कक्ष में आग लग गई, जो तेजी से सिनेमाहॉल के अन्य हिस्सों में फैल गई। घटना की जांच के दौरान पता चला था कि सिनेमाघर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। इस हादसे में मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
4 of 12
uphaar tragedy
- फोटो : अमर उजाला
इस दुर्घटना के बाद 22 जुलाई 1997 को उपहार सिनेमा के मालिक सुशील अंसल व उसके बेटे प्रणव अंसल को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था। दुर्घटना के पीड़ित परिवारों के दबाव को देखते हुए सरकार ने 24 जुलाई 1997 को इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस से सीबीआई को सौंप दी।
5 of 12
Uphaar Tragedy
- फोटो : self
15 नवंबर 1997 को सीबीआई ने सुशील अंसल, गोपाल अंसल सहित 16 लोगों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दायर की। जिसके बाद 10 मार्च 1999 को सेशन कोर्ट में इस केस का ट्रायल शुरू हुआ।