{"_id":"5dec85b88ebc3e1bb009d6e6","slug":"delhi-anaj-mandi-fire-rani-jhansi-road-know-uphaar-tragedy-cinema-hall-fire-1997-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अनाज मंडी की आग ने दिलाई 'उपहार अग्निकांड' की याद, 59 लोगों की गई थी जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली: अनाज मंडी की आग ने दिलाई 'उपहार अग्निकांड' की याद, 59 लोगों की गई थी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 08 Dec 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 12
उपहार अग्निकांड
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के अनाजमंडी इलाके में रविवार तड़के लगी भीषण आग में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि संकरी गलियों में स्थित पैकेजिंग और बैग बनाने वाली फैक्ट्री में शार्ट सर्किट होने से आग लगी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इनमें से अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने से हुई है। मरने वाले अधिकतर लोग यूपी और बिहार के बताए जा रहे हैं।
2 of 12
उपहार अग्निकांड
- फोटो : Social Media
इस घटना ने 22 साल पहले हुई उपहार अग्निकांड की यादें ताजा कर दी है। इस घटना में 59 लोगों की मौत हो गई थी। दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित उपहार सिनेमा में बॉर्डर फिल्म देखने के दौरान भीषण आग लग गई थी। इस अग्निकांड में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
3 of 12
उपहार अग्निकांड
- फोटो : Social Media
बताया गया था कि शो के दौरान सिनेमाघर के ट्रांसफॉर्मर कक्ष में आग लग गई, जो तेजी से सिनेमाहॉल के अन्य हिस्सों में फैल गई। घटना की जांच के दौरान पता चला था कि सिनेमाघर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। इस हादसे में मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
uphaar tragedy
- फोटो : अमर उजाला
इस दुर्घटना के बाद 22 जुलाई 1997 को उपहार सिनेमा के मालिक सुशील अंसल व उसके बेटे प्रणव अंसल को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था। दुर्घटना के पीड़ित परिवारों के दबाव को देखते हुए सरकार ने 24 जुलाई 1997 को इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस से सीबीआई को सौंप दी।
विज्ञापन
5 of 12
Uphaar Tragedy
- फोटो : self
15 नवंबर 1997 को सीबीआई ने सुशील अंसल, गोपाल अंसल सहित 16 लोगों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दायर की। जिसके बाद 10 मार्च 1999 को सेशन कोर्ट में इस केस का ट्रायल शुरू हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।