फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज है बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू की पुण्यतिथि, तस्वीरों के जरिये जानें उनसे जुड़ी ये खास बातें

Sun, 27 May 2018 03:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 May 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
death anniversary: know the interesting facts about Jawaharlal Nehru through pictures

आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू की पुण्यतिथि है। देश के विकास के लिए काम करते हुए उन्होंने आज ही के दिन 27 मई 1964 को उनका निधन हुआ था। तस्वीरों से जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

death anniversary: know the interesting facts about Jawaharlal Nehru through pictures

नेहरू जी का जन्म 14 नवंबर 1889 को ब्रिटिश भारत में इलाहाबाद में हुआ था। उनके पिता मोतीलाल नेहरू एक धनी बैरिस्टर थे, जो कश्मीरी पण्डित समुदाय से थे। उनकी माता स्वरूपरानी थुस्सू लाहौर में बसे एक सुपरिचित कश्मीरी ब्राह्मण परिवार से थीं।

death anniversary: know the interesting facts about Jawaharlal Nehru through pictures

नेहरू ने प्रारंभिक शिक्षा अपने घर पर निजी शिक्षकों से प्राप्त की। फिर 15 साल की उम्र में वह इंग्लैंड पहुंच गए और स्कूली पढ़ाई हैरो स्कूल से पूरी करने के बाद कैंब्रिज विश्वविद्यालय में प्रवेश किया। यहां उन्होंने प्राकृतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
death anniversary: know the interesting facts about Jawaharlal Nehru through pictures

भारत लौटने के बाद उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन एक स्वतंत्रता सैनानी के रूप में शुरू किया। देश को आजाद कराने के लिए वह कई बार जेल भी गए और कई बार उन्होंने स्वाधीनता सैनानियों के लिए कोर्ट में वकालत भी की। 

विज्ञापन
death anniversary: know the interesting facts about Jawaharlal Nehru through pictures

साल 1912 में उन्होंने एक प्रतिनिधि के रूप में बांकीपुर सम्मेलन में भाग लिया। साल 1919 में वह इलाहाबाद के होम रूल लीग के सचिव बने। 1916 में वह पहली बार महात्मा गांधी से मिले, जिनसे वह बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने 1920 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पहली किसान मार्च का आयोजन भी किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed