कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार सुबह कई वरिष्ठ नेताओं के साथ कन्याकुमारी से 'भारत जोड़ो' यात्रा की विधिवत शुरुआत कर दी है। पार्टी इस यात्रा को व्यापक जनसंपर्क अभियान बता रही है तथा इससे संगठन को संजीवनी मिलने की उम्मीद कर रही है। राहुल गांधी ने विवेकानंद पॉलिटेक्निक से 118 अन्य भारत यात्रियों और कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की शुरुआत की। पार्टी ने राहुल समेत 119 नेताओं को "भारत यात्री" नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग कुल 3570 किलोमीटर को दूरी तय करेंगे।
Bharat Jodo Yatra: मिशन 2024 पर निकले राहुल, कन्याकुमारी में शुरू की 'भारत जोड़ो' यात्रा, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 08 Sep 2022 09:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन