फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Church of the country illuminated by lights on Christmas, Mass reached in large numbers

क्रिसमस का जश्न देर रात से हुआ शुरू, मनमोहक झालरों से रोशनी में नहाए देश के चर्च

Wed, 25 Dec 2019 04:01 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 25 Dec 2019 04:01 AM IST
विज्ञापन
Church of the country illuminated by lights on Christmas, Mass reached in large numbers
christmas 2019 - फोटो : ANI

दुनियाभर में क्रिसमस का जश्न मनाया जा रहा है। देश के भी तमाम चर्च खूबसूरत झालरों की रोशनी से नहाए हुए हैं। कल शाम से चर्चों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा है। रात के 10 बजे से यहां लोग एकत्र होने लगे थे। दिल्ली, पश्चिम बंगाल, केरल, गोवा, कर्नाटक, और महाराष्ट्र समेत देश के तमाम चर्च सजे हुए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


दिल्ली के सबसे बड़े गोल डाकखाना स्थित पवित्र हृदय चर्च में लाखों श्रद्धालु प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाने के लिए पहुंचे। इसमें प्रवेश करते ही बाएं हाथ पर स्थित मां मरियम की ग्रोटी (प्राकट्य का दृश्य) पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कैंडल जलाईं और हाथ जोड़कर प्रार्थना की। इसके बाद लोग रात 11 बजे से शुरू होने वाली कैरेल्स (प्रार्थना गीत) में हिस्सा लेने के लिए जुटे। बुधवार को दिनभर क्रिसमस का जश्न और प्रार्थना कार्यक्रम चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुंबई में सेंट माइकल चर्च में भी रात में काफी तादाद में लोग पहुंचे। वहीं, रात के साथ-साथ कड़ाके की ठंड भी बढ़ी, लेकिन दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल के मैदान में टेंट में बने प्रार्थना स्थल पर लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। यहां लगभग दो लाख लोगों ने प्रभु यीशु के जन्मोत्सव गीत कार्यक्रम में हिस्सा लिया। नॉर्थ एवेन्यू चर्च में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। बुधवार को दिनभर क्रिसमस का जश्न और प्रार्थना कार्यक्रम चलेंगे।
 

केरल के तिरुवनंतपुरम में सेंट जोसेफ कैथेड्रल में आधी रात को होने वाली कैरेल्स में काफी लोग पहुंचे।
 

गोवा के चर्च में भी बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे।
 


कर्नाटक के बंगलूरू में भी भारी तादाद में लोग पहुंचे।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed