कावेरी नदी के जल बंटवारे पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कर्नाटक के बाद अब हिंसा की चिंगारी तमिलनाडु में पहुंच गई है। आज राज्य में इस मुद्दे पर बंद का आह्वान किया गया है। जगह-जगह रेल रोक कर, सड़कें जाम कर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। बंद के चलते पूरे तामिलनाडु में हजारों पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। तस्वीरों में देखें पूरी रिपोर्ट-
कावेरी जल विवाद: सुलग उठा तामिलनाडु, किसानों-व्यापारियों ने किया बंद का आह्वान
कावेरी विवाद के मद्देनजर कई किसान एवं व्यापारी संगठनों ने शुक्रवार को तमिलनाडु में एक दिवसीय बंद का आह्वान किया है। द्रमुक समेत विपक्षी दल इस बंद का समर्थन कर रहे हैं। संभावित हिंसा के मद्देनजर एहतियातन राज्य के सभी सरकारी-गैर सरकारी स्कूल और कालेज आज बंद है।
कावेरी जल विवाद: सुलग उठा तामिलनाडु, किसानों-व्यापारियों ने किया बंद का आह्वान
बंद के समर्थन में लोग जगह-जगह हंगामा कर, सड़कें जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्यभर में हजारों पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
कावेरी जल विवाद: सुलग उठा तामिलनाडु, किसानों-व्यापारियों ने किया बंद का आह्वान
पुलिस ने कहा कि इस दौरान कड़ी निगरानी की जा रही है और सार्वजनिक शांति भंग करने या सड़क एवं रेल परिवहन की स्वतंत्र आवाजाही में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने की कोशिशें नहीं करने दी जाएंगी। दूसरी ओर बंद के चलते आमतौर पर सुबह होते ही खुल जाने वाली किराने की स्थानीय दुकानें विरोध के मद्देनजर बंद रहीं।
कावेरी जल विवाद: सुलग उठा तामिलनाडु, किसानों-व्यापारियों ने किया बंद का आह्वान
राज्य परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के अलावा ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं, लेकिन ऑटो, टैक्सी और वाणिज्यिक माल ढोने वाले वाहन सड़कों से नदारद रहे।