फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए क्यों और कब मिला कमांडो टीम को 'सी-60' का नाम, नक्सलियों के खिलाफ गुरिल्ला यु्द्ध हैं माहिर

Wed, 01 May 2019 03:53 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 01 May 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
C 60 Commando Force of Maharashtra Police, Know All About Special Police Force
commando - फोटो : अमर उजाला
गढ़चिरौली जिले में बुधवार को नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में महाराष्ट्र पुलिस के 15 सी 60 जवान शहीद हो गए हैं। इनकी क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नक्सली इस फोर्स से सीधी लड़ाई कर ही नहीं सकते। जहां नक्सलियों को सी 60 बल के जवानों के होने का पता लगता है वे उस स्थान से भाग जाते हैं। जानिए क्या है इस फोर्स की खासियत और इन्हें कैसे मिला सी 60 का नाम:
C 60 Commando Force of Maharashtra Police, Know All About Special Police Force
सांकेतिक तस्वीर
गढ़चिरौली जिले की स्थापना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां बढ़ गई थी। इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक केपी रघुवंशी ने 1 दिसंबर 1990 को सी 60 की स्थापना की। 
C 60 Commando Force of Maharashtra Police, Know All About Special Police Force
लतेहार में सीआरपीएफ जवान नक्सलियों से जब्त हथियारों के साथ - फोटो : CRPF
उस वक्त सी 60 में सिर्फ 60 विशेष कमांडो की भर्ती हुई थी। जिससे इसे यह नाम मिला। नक्सली गतिविधियों को रोकने के लिए गढ़चिरौली जिले को दो भागों में बांटा गया। पहला उत्तर विभाग, दूसरा दक्षिण विभाग। 
विज्ञापन
विज्ञापन
C 60 Commando Force of Maharashtra Police, Know All About Special Police Force
कमांडो - फोटो : social media
इन कमांडो को विशेष ट्रेनिंग दी जाती है जिसके बाद वह जिले के विभिन्न हिस्सों में जाकर नक्सल विरोधी अभियान को चलाते हैं। इतना ही नहीं वह नक्सलियों के परिवार, नाते-रिश्तेदारों से मिलकर उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में बताकर समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का काम भी ये जवान करते हैं।
विज्ञापन
C 60 Commando Force of Maharashtra Police, Know All About Special Police Force
नक्सली गतिविधियां बढ़ीं - फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं, सी 60 के जवान केवल सैन्य कार्रवाई ही नहीं करते। ये जवान नक्सली इलाकों में जाकर एक प्रशासनिक अधिकारी की तरह काम करते हैं। जिससे वहां भी सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार हो और लोगों की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed