फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाह के दम पर 2019 में भाजपा करेगी 'सबका साथ-सबका विकास'

Sat, 08 Sep 2018 08:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Sep 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
BJP will make 'Sabka Saath-Sabka Vikas' in 2019 Lok Sabha Election

भाजपा अमित शाह के नेतृत्व में 'सबका साथ सबका विकास' करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। विपक्ष के गठबंधन को झूठ, ढकोलसा और भ्रांति आधारित बताते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी सरकार के काम की फैली खुश्बू और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता पीएम मोदी के करिश्माई नेतृत्व की बदौलत 2019 के लोकसभा चुनाव में और बड़ी जीत हासिल करने का दावा किया है। 


 

BJP will make 'Sabka Saath-Sabka Vikas' in 2019 Lok Sabha Election
शनिवार को शुरू हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सरकार और भाजपा जहां मेकिंग इंडिया में लगी है, वहीं विपक्ष ने ब्रेकिंग इंडिया को अपना एजेंडा बना लिया है। विपक्षी महागठबंधन से चिंतित न होने का आह्वान करते हुए शाह ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भाजपा बीते लोकसभा चुनाव में इसमें शामिल सभी दलों को हरा कर सत्ता में आई है। इस दौरान शाह ने सरकार की उपलब्धियों के तथ्य के साथ सामने रखने और विरोधियों को खुली बहस की चुनौती देने का भी आह्वान किया।
 
 
BJP will make 'Sabka Saath-Sabka Vikas' in 2019 Lok Sabha Election

शाह ने कहा कि 2019 में हमारे जीतने में कोई संदेह नहीं है। मोदी सरकार के करीब 5 साल के कार्यकाल के कामों की खुश्बू चारों ओर फैली हुई है। हमारे पास पीएम मोदी के रूप में दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता है। काम की खुश्बू और पीएम मोदी के करिश्माई नेतृत्व की बदौलत ही पार्टी वर्तमान में देश के 70 फीसदी भूभाग और 19 राज्यों में अपने दम पर सत्ता में है। ऐसे में हम अगले लोकसभा चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में और बड़ी जीत हासिल करेंगे। बस इसके लिए हमें कभी आराम की मुद्रा में नहीं आना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP will make 'Sabka Saath-Sabka Vikas' in 2019 Lok Sabha Election

शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में अपनी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को छुआ है। उन वर्गों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव हुआ है, जहां कभी विकास की रोशनी नहीं पहुंची थी। यही कारण है कि कुंठित विपक्ष पीएम मोदी और मोदी सरकार के खिलाफ कृत्रिम आरोपों का सहारा ले रही है। सरकार देश को बनाने में लगी है तो विपक्ष देश को तोड़ने में लगी है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन शिगूफा है। इससे डरने की कोई जरूरत नहीं। इसमें शामिल सभी दलों को भाजपा बीते लोकसभा चुनाव में हरा चुकी है। 

विज्ञापन
BJP will make 'Sabka Saath-Sabka Vikas' in 2019 Lok Sabha Election
BJP

अर्थव्यवस्था की स्थिति पर सरकार पर हमला बोल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिंदंबरम पर शाह ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था फ्रांस से आगे पहुंच चुकी है। नोटबंदी और जीएसटी के कारण तीन लाख फर्जी कंपनियां बंद हुई। आयकर देने वालों संख्या में सौ फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई। पार्टी कार्यकर्ता चिदंबरम एंड कंपनी को इन तथ्यों के सहारे खुली बहस की चुनौती दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed