हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
8 अक्तूबर : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
पीएम मोदी कोरोना रोकथाम के लिए जनआंदोलन का आज करेंगे आगाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना रोकथाम के लिए बृहस्पतिवार से जन आंदोलन का आगाज करेंगे। अक्तूबर से दिसंबर तक त्योहारी मौसम को देखते हुए सोशल मीडिया पर शुरू होने वाले इस अभियान में नवरात्र, दुर्गापूजा, छठ पूजा, क्रिसमस और सर्दियों में कोरोना से बचाव कैसे करें इस पर फोकस रहेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अनलॉक इंडियाः 17 से फिर दौड़ेगी तेजस एक्सप्रेस, सीटों की बुकिंग आज से, फेस शील्ड अनिवार्य
तेजस एक्सप्रेस एक बार फिर 17 अक्तूबर से लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने जा रही है। आज से सीटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के अनुसार यात्रियों को ट्रेन में पैक्ड भोजन मिलेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
IPL 2020: वापसी को बेताब दोनों टीमें, SRH और KXIP में जोरदार टक्कर की उम्मीद
सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच गुरुवार को आईपीएल के 13वें सीजन का 22वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली-एनसीआरः वायुसेना दिवस आज, कई जगह डायवर्जन, सुबह रूट देखकर घर से निकलें
वायुसेना दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ सकता है। सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक एलिवेटेड रोड समेत वजीराबाद और जीटी रोड पर डायवर्जन रहेगा। इस दौरान एलिवेटेड रोड को वायुसेना दिवस में हिस्सा लेने आ रहे वीवीआईपी के लिए ही खोला जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर