दुनिया में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो, जो उत्तर कोरिया के 'तानाशाह' किम जोंग उन को न जानता हो। किम जोंग अक्सर अपने कारनामों की वजह से चर्चा में रहते हैं। वैसे उत्तर कोरिया को एक 'गुप्त देश' माना जाता है। क्योंकि यहां की बातें बाहरी दुनिया में बहुत कम ही पहुंचती हैं और उसकी वजह है किम जोंग का तानाशाही रवैया। आज हम आपको किम जोंग से जुड़ी कुछ ऐसी रोचक बातें बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।
दुनियाभर की बड़ी शख्सियतों की धन दौलत का आकलन करने वाली साइट द स्काउंडर और यूएन रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग के पास साल 2018 में लगभग 7 से 10 बिलियन डॉलर की संपत्ती थी। किम जोंग की ज्यादातर कमाई अफ्रीका से अवैध तौर पर उत्तर कोरिया आने वाले हाथी दांत, शराब की स्मगलिंग के साथ ही हथियार और ड्रग्स बेचने से होती है।
3 of 5
किम जोंग उन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि किम जोंग का कई देशों के बैंकों में खाते हैं, जो अलग-अलग नामों से संचालित होते हैं। लग्जरी लाइफ जीने वाले किम जोंग अपने और अपने परिवार के ऊपर साल में करीब 600 मिलियन डॉलर खर्च कर देते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उनके शराब का ही सालभर का खर्च 20 करोड़ रुपये है।
4 of 5
किम जोंग उन
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रिटेन के अखबार द स्टार के मुताबिक, किम जोंग के पास कई बुलेटप्रूफ लग्जरी कार हैं। इसके साथ ही वो शॉपिंग करने के भी काफी शौकीन हैं। किम जोंग अपने वफादार आला अफसरों को भी महंगे उपहार देते हैं।
5 of 5
किम जोंग उन
- फोटो : सोशल मीडिया
किम जोंग अपने तानाशाही के लिए भी दुनियाभर में काफी मशहूर हैं। साल 2013 में उन्होंने अपने ही फूफा जेंग सेंग थाएक को बेरहमी से मरवाकर 120 भूखे शिकारी कुत्तों के सामने डलवा दिया था, जो उन्हें नोच-नोच कर खा गए थे। इतना ही नहीं, जब उनकी बुआ ने अपने पति की मौत पर सवाल खड़े किए, तो उन्हें भी जहर देकर मरवा दिया। ये सनसनीखेज खुलासा साल 2015 में उत्तर कोरिया से भागे एक पूर्व सैन्य अधिकारी ने किया था।