{"_id":"5f5327368eb96e7d3175e598","slug":"india-covid-19-cases-hit-4-million-mark-last-one-million-rise-fastest-for-any-country-in-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में कोरोना : एक दिन में रिकॉर्ड केस के साथ मरीजों की संख्या 41 लाख पार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत में कोरोना : एक दिन में रिकॉर्ड केस के साथ मरीजों की संख्या 41 लाख पार
Sun, 06 Sep 2020 10:32 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश बनने की ओर बढ़ चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह तक देश में कुल 41,13,811 मरीज थे। दूसरे नंबर पर मौजूद ब्राजील में अभी 41,23,000 मामले हैं। जबकि 64 लाख से ज्यादा मामलों के साथ अमेरिका अभी भी पहले नंबर पर है।
विज्ञापन
रविवार को देश में रिकॉर्ड 90,632 मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में सामने आने वाले सबसे ज्यादा मामले हैं। हालांकि देश में रिकवरी रेट बढ़कर 77.32 प्रतिशत हो चुका है। इससे पहले पिछले तीन दिनों से कोविड-19 के मामले एक दिन में 80,000 से ज्यादा आ रहे हैं। मात्र 13 दिनों में कोविड-19 मरीजों की संख्या 30 लाख से 40 लाख के पार पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक कोरोना वायरस की वजह से 70,626 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1065 लोगों की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहत की बात ये है कि कोरोना प्रभावित शीर्ष पांच देशों में सबसे कम मृत्यु दर भारत में है। ठीक होने की दर भी बेहतर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार तक 31,07,223 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके साथ कोविड-19 मरीजों की ठीक होने की दर बढ़कर 77.32 प्रतिशत हो गई है।
आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या 10 लाख से 20 लाख तक पहुंचने में 21 दिनों का समय लगा जबकि 20 से 30 लाख मरीज होने में 16 और दिन लगे। हालांकि, संक्रमितों की संख्या 30 लाख से 40 लाख तक पहुंचने में मात्र 13 दिनों का समय लगा है। मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 मरीजों की संख्या एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन लगे थे जबकि संक्रमितों की संख्या एक लाख से 10 लाख तक पहुंचने में 59 दिन लगे।
आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 से मरीजों की मौत की दर में और गिरावट आई है और अब यह 1.73 प्रतिशत रह गई है। इस समय देश में कोविड-19 के 8,46,395 मरीज उपचाराधीन हैं जो कुल संक्रमितों का 21.04 प्रतिशत है। उल्लेखनीय है कि सात अगस्त को भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या 20 लाख के पार चली गई जबकि 23 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 30 लाख को पार कर गई। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक अब तक देश में कुल 4,77,38,491 नमूनों की जांच गई है, जिनमें से 10,59,346 नमूनों की जांच अकेले चार सितंबर को की गई।