हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
31 अगस्त: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
प्रशांत भूषण के खिलाफ अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट में फैसला आज
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के खिलाफ अवमानना मामले सुप्रीम कोर्ट 31 अगस्त यानी सोमवार को अपना फैसला सुनाएगा और इससे जुड़ा आदेश पारित करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
देश के इन राज्यों में बाढ़ और भारी बारिश से बिगड़ी स्थिति, मध्यप्रदेश में 454 गांव डूबे, आठ की मौत
मध्यप्रदेश में बीते दो दिन से हो रही जोरदार बारिश से 12 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इन जिलों के 454 से अधिक गांव पानी में डूबे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
हरियाणाः मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हालत में सुधार, आज दोबारा होगा कोरोना टेस्ट
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सोमवार को दोबारा कोरोना टेस्ट होगा। इसमें उनके संक्रमण से उबरने की जांच की जाएगी। टेस्ट रिपोर्ट से पता चलेगा कि वे अब भी कोरोना पॉजिटिव हैं या फिर निगेटिव हो गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
NEET, JEE Main Exam 2020: कोरोना की चिंता व बाढ़ से छूट सकती है कई छात्रों की परीक्षा
सितंबर में होने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए पूरी तैयारी के बावजूद कुछ छात्रों की परीक्षा छूट सकती हैं। बिहार के इंजमाम अली ऐसे ही लाखों छात्रों में शामिल हैं, जो बाढ़ और कोरोना महामारी की चिंता के कारण चाहते हैं कि यह उच्चस्तरीय मेडिकल परीक्षा स्थगित हो जाए।
यहां पढ़ें पूरी खबर