हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
13 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
NEET 2020 Exam: कोरोना महामारी के बीच नीट की परीक्षा आज, जानिए क्या हैं दिशा-निर्देश
कोरोना वायरस महामारी के सख्त प्रावधानों के बीच रविवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट कराई जाएगी। इसमें 15 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 3862 कर दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी आज बिहार को देंगे चुनावी सौगात, तीन पेट्रोलियम परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार को चुनावी तोहफे के तौर पर तीन पेट्रोलियम परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस परियोजना में पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर गैस पाइपलाइन का दुर्गापुर बांका खंड सहित दो एलपीजी बॉटलिंग प्लांट शामिल हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में 16 से 18 सितंबर के बीच तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को अगले 5 दिन तक पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की। उधर, निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने भी कहा है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले 24 घंटे के दौरान नई मानसूनी हवाओं का सिस्टम बन सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई बढ़ोतरी नहीं, जानें कितनी है कीमत
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे पहले 30 जुलाई को दिल्ली सरकार ने डीजल के दाम मेें 8.36 रुपये की कटौती की थी जिससे दिल्ली में डीजल का दाम बाजार में 73.56 रुपये प्रति लीटर हो गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर