फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अटल जी के शोक में डूबी दुनिया, इन देशों के नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे भारत

Fri, 17 Aug 2018 02:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Aug 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
Bhutan Nepal Bangladesh pakistan and Britain paid tributes to former PM Atal Bihari Vajpayee
Dominic Asquith, British High Commissioner
 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त डोमिनिक आसक्विथ ने कहा कि उनके निधन से हम बहुत दुखी हैं और उन्हें हमेशा भारत के महान नेता के रूप में याद रखा जायेगा । ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने अपने बयान में कहा, ‘‘ अटल बिहारी वाजपेयी को एक उत्कृष्ट राजनेता के रूप में ब्रिटेन में हमेशा सम्मान मिला । ’’ 

 
Bhutan Nepal Bangladesh pakistan and Britain paid tributes to former PM Atal Bihari Vajpayee
bhutan-naresh
भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल हसन महमूद अली आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अंतिम श्रद्धांजलि देने भारत आए हैं। वाजपेयी का कल 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। यह वाजपेयी का व्यवहार ही था कि उनके निधन के बाद देश ही नहीं दुनियाभर में शोक की लहर चल रही है।  
Bhutan Nepal Bangladesh pakistan and Britain paid tributes to former PM Atal Bihari Vajpayee
नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली
नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली भारत पहुंच चुके हैं। जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे तब नेपाल से भारत के रिश्ते बहुत ही मधुर थे। अटल जी नेपाल को भारत का ही अंग मानते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhutan Nepal Bangladesh pakistan and Britain paid tributes to former PM Atal Bihari Vajpayee
bangladesh
भारत आने पर बांग्लादेश के विदेश मंत्री अली ने संवाददाताओं से कहा कि बांग्लादेश, वाजपेयी को मुक्ति संग्राम में उनके योगदान और बांग्लादेश के लोगों को मजबूत समर्थन को लेकर याद करता है । पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज शाम 4 बजे राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर अंत्येष्टि होगी ।
 
विज्ञापन
Bhutan Nepal Bangladesh pakistan and Britain paid tributes to former PM Atal Bihari Vajpayee
srilanka
श्रीलंका के कार्यकारी विदेश मंत्री लक्ष्मण किरिएला भारत पहुंच चुके हैं। वह विशेषतौर पर अटल जी की अंतिम यात्रा में शामिल होने भारत आए हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना और प्रधानमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया है और कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ने द्वीपीय राष्ट्र में स्थिरता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

वाजपेयी भारत के सर्वाधिक करिश्माई नेताओं और प्रखर एवं प्रेरक वक्ताओं में से एक थे। कल नयी दिल्ली में 93 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

सिरिसेना ने वाजपेयी के निधन पर शोक जताते हुए ट्विटर पर लिखा: ‘‘आज हम सबने एक महान मानववादी और श्रीलंका के एक सच्चे मित्र को खो दिया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक दूरदर्शी नेता और लोकतंत्र के रक्षक थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार एवं पूरी दुनिया में उनके लाखों प्रशंसकों के साथ हैं।’’ विक्रमसिंघे ने बताया कि वर्ष 2002-2004 के दौरान श्रीलंका का प्रधानमंत्री रहते हुए उनके कार्यकाल में वाजपेयी के साथ बेहतर संबंध थे।

उन्होंने कहा, ‘‘श्री वाजपेयी के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। वह श्रीलंका के एक सच्चे मित्र थे। श्रीलंका में स्थिरता सुनिश्चित करने में उन्होंने अहम भूमिका निभायी। इस महान शख्स के साथ मित्रता की अपनी यादों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।’’ 

नयी दिल्ली में वाजपेयी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिये श्रीलंका अपने राजमार्ग एवं उच्च शिक्षा मंत्री लक्ष्मण किरील्ला को नयी दिल्ली भेजा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed