फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांदीपुर टाइगर रिजर्व: अलग अंदाज में दिखे पीएम मोदी, जंगल सफारी के लिए मजे, देखें दस तस्वीरें

Sun, 09 Apr 2023 05:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 09 Apr 2023 05:32 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक के बांदीपुर और मुदुमलाल टाइगर रिजर्व का दौरा किया। पीएम ने यहां बाघों को बचाने के लिए 50 साल पहले शुरू किए गए प्रोजेक्ट टाइगर की सालगिरह पर कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Bandipur Tiger Reserve PM Modi seen in a different style fun for jungle safari see pictures
बांदीपुर टाइगर रिजर्व - फोटो : ट्विटर/नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक दौरे पर हैं। उन्होंने आज राज्य के बांदीपुर और मुदुमलाल टाइगर रिजर्व का दौरा किया। पीएम ने यहां बाघों को बचाने के लिए 50 साल पहले शुरू किए गए प्रोजेक्ट टाइगर की सालगिरह पर कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया। इसी के साथ उन्होंने आज देश में बाघों की जनसंख्या के आंकड़े भी जारी किए। 

Bandipur Tiger Reserve PM Modi seen in a different style fun for jungle safari see pictures
बांदीपुर टाइगर रिजर्व - फोटो : ट्विटर/नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी मैसूर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने प्रोजेक्ट टाइगर के पचास वर्ष पूरे होने पर एक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके साथ ही इस मौके पर प्रकाशन अमृत काल का विजन फॉर टाइगर कंजर्वेशन और स्मारक सिक्का भी जारी  किया। 

Bandipur Tiger Reserve PM Modi seen in a different style fun for jungle safari see pictures
बांदीपुर टाइगर रिजर्व - फोटो : ट्विटर/नरेंद्र मोदी

उन्होंने बांदीपुर टाइगर रिजर्व के अंदर बीस किलोमीटर की सफारी शुरू की, वह इस टाइगर रिजर्व का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। बांदीपुर टाइगर रिजर्व भारत के शीर्ष बाघ अभयारण्यों में शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bandipur Tiger Reserve PM Modi seen in a different style fun for jungle safari see pictures
बांदीपुर टाइगर रिजर्व - फोटो : ट्विटर/नरेंद्र मोदी

मोदी ने संरक्षण गतिविधियों में शामिल फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ और स्वयं सहायता समूहों के साथ बातचीत की। उन्होंने वन्यजीव अभयारण्य में सफारी की। पीएम रात को ही कर्नाटक पहुंच गए। सुबह मेलुकमानहल्ली में बांदीपुर टाइगर रिजर्व के किनारे मोदी का हेलीकॉप्टर उतरा। वहां से उन्होंने सफारी शुरू की।  

विज्ञापन
Bandipur Tiger Reserve PM Modi seen in a different style fun for jungle safari see pictures
बांदीपुर टाइगर रिजर्व - फोटो : ट्विटर/नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने बांदीपुर टाइगर रिजर्व के नजारों का आनंद लिया। इसके साथ ही उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "आज की सुबह खूबसूरत बांदीपुर टाइगर रिजर्व में बिताई और भारत के जंगली जीवन, प्राकृतिक सुंदरता और अनेकता का मजा लिया।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed