फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atiq-Ashraf Murder: अतीक-अशरफ को किसने मरवाया, इतनी रात को अचानक अस्पताल क्यों गए? हत्या से जुड़ी चार थ्योरी

Mon, 17 Apr 2023 03:15 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 17 Apr 2023 03:15 PM IST
सार

इस पूरे कांड के पीछे किसका हाथ है? अचानक उन्हें अस्पताल ले जाने की जरूरत क्यों पड़ी? ऐसे ही तमाम सवालों को लेकर चार थ्योरी बन रही है। पुलिस इन्हीं एंगल के इर्द-गिर्द जांच कर रही है। आइए समझते हैं...
 

विज्ञापन
Atiq-Ashraf Murder: Who killed Ateeq-Ashraf, why did he suddenly go to the hospital so late at night?
अतीक-अशरफ की हत्या - फोटो : अमर उजाला
अतीक अहमद और अशरफ की हत्या को लेकर सियासी उबाल जारी है। अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रहीं हैं। कोई हत्या को सही ठहरा रहा है तो कोई कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि आखिर दोनों को किसने मरवाया? 
loader


इस पूरे कांड के पीछे किसका हाथ है? अचानक उन्हें अस्पताल ले जाने की जरूरत क्यों पड़ी? ऐसे ही तमाम सवालों को लेकर चार थ्योरी बन रही है। पुलिस इन्हीं एंगल के इर्द-गिर्द जांच कर रही है। आइए समझते हैं...
 
Atiq-Ashraf Murder: Who killed Ateeq-Ashraf, why did he suddenly go to the hospital so late at night?
Prayagraj News : अतीक अहमद और अशरफ के हत्यारे। - फोटो : अमर उजाला।
थ्योरी-1: राज खुलने के डर से किसी ने घटना को अंजाम दिलवाया हो
अतीक और अशरफ के पास बड़ी संख्या में उद्योगपतियों, नेताओं, अफसरों के राज थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतीक सरकारी गवाह बनने के लिए भी तैयार था। अगर ऐसा होता तो कई नेताओं, उद्योगपतियों और अफसरों की पोल खुल सकती थी। ऐसे में संभव है कि राज खुलने के डर से किसी ने अतीक और उसके भाई की हत्या करवा दी हो। ऐसा करके वह पूरा मामला ही खत्म करवाना चाह रहा हो। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Atiq-Ashraf Murder: Who killed Ateeq-Ashraf, why did he suddenly go to the hospital so late at night?
अतीक और अशरफ हत्याकांड में शामिल शूटर अरुण कासगंज का रहने वाला है। - फोटो : अमर उजाला
थ्योरी-2: कहीं खुद तो नहीं चलवाई गोली? गाड़ी से उतरते समय जिधर किया इशारा, उधर से चली गोली 
अतीक और अशरफ की हत्या के बाद एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो दोनों की हत्या से चंद सेकेंड पहले का है। जिसमें वह अस्पताल गाड़ी से पहुंचता है। गाड़ी से उतरते समय अतीक किसी को इशारा करता है। 

ऐसा लग रहा है कि वह किसी को खुद के पास बुला रहा है। गाड़ी पर ही खड़े होकर करीब दो से तीन सेकेंड तक वह दूसरी तरफ देखता है। इसके बाद गर्दन हिलाता है। ऐसा लग रहा है कि वह किसी को अपनी तरफ आने के लिए बोल रहा है। इसके कुछ सेकेंड बाद ही दोनों की हत्या हो जाती है। हमलावर भी साइड से आता है, जिधर अतीक इशारा कर रहा था। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
 
Atiq-Ashraf Murder: Who killed Ateeq-Ashraf, why did he suddenly go to the hospital so late at night?
अतीक और अशरफ की हत्या - फोटो : अमर उजाला
ऐसा सही तो…ये सवाल अभी भी अनुत्तरित
ऐसे में सवाल उठता है कि कहीं अतीक और अशरफ ने खुद पर गोली तो नहीं चलवाई है? अगर ऐसा है तो आखिर अतीक की मंशा क्या थी? इसकी साजिश कब और कैसे रची गई? कौन-कौन लोग हैं, जो इसमें शामिल थे? क्या ऐसा करके अतीक पूरे मसले को सांप्रदाायिक रंग देना चाहता था? आखिर हत्या के बाद हमलावरों ने जयश्रीराम का नारा क्यों लगाया? क्या अतीक खुद पर हमला करवाकर अपने परिवार के लिए लोगों की सहानुभूति हासिल करना चाहता था? 

रिटायर्ड आईपीएस महेंद्र सिंह कहते हैं कि इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है कि अतीक और अशरफ ने खुद पर गोली चलवाई हो। महेंद्र आगे कहते हैं, 'उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक और अशरफ पर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई थी। दोनों के परिवार पर भी शिकंजा कसता जा रहा था। ऐसे में संभव है कि अतीक ने बेटे असद के एनकाउंटर के बाद अपने परिवार और अन्य लोगों को बचाने के लिए ऐसा करवाया हो।' महेंद्र कहते हैं कि अतीक के इशारे वाले वीडियो को देखने के बाद इस पर शक बढ़ गया है। पुलिस भी इस थ्योरी पर जांच कर रही होगी। 
 
विज्ञापन
Atiq-Ashraf Murder: Who killed Ateeq-Ashraf, why did he suddenly go to the hospital so late at night?
Prayagraj News : अतीक और अशरफ को गोली मारता युवक। - फोटो : अमर उजाला।
थ्योरी-3: संपत्ति के लिए तो नहीं किसी ने मरवाया? 
अतीक अहमद, अशरफ ने अपने कई करीबियों के नाम बेनामी संपत्ति करवा रखी है। पैसों का हिसाब-किताब भी दूसरों के पास ही रहता था। ऐसे में हो सकता है कि अतीक और उसके भाई ने जिन लोगों के नाम अपनी संपत्ति करवाई हो उन्हें इस बात का डर सताने लगा हो कि उनकी पोल खुल सकती है। वह भी जेल जा सकते हैं। ऐसे में ये भी संभव है कि अतीक के किसी करीबी ने ही दोनों की हत्या करवा दी हो। 

यूपी कैडर के आईपीएस रहे महेंद्र सिंह कहते हैं कि संपत्ति को लेकर ऐसा होना आम बात है। फिर वह किसी बड़े उद्योगपति की संपत्ति हो या किसी माफिया की। हर जगह लड़ाई होती है। ये तय था कि अतीक से जिनका भी नाम जुड़ता, उन्हें सलाखों के पीछे जाना पड़ सकता था। ऐसे में इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि किसी ने संपत्ति के लिए ही अतीक और अशरफ की हत्या करवा दी हो।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed