फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alien World: हमारी आकाशगंगा में मिला नया ग्रह, यहां पर रहते हैं एलियन? वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 17 Apr 2023 01:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 01:32 PM IST
विज्ञापन
Alien World? Why Movement Of A Star Stunned Scientists  alien world seen first time ever
alien world seen first time ever - फोटो : iStock

Alien World: सालों से वैज्ञानिक धरती के अलावा दूसरे ग्रहों पर जीवन की तलाश कर रहे हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने हमारी आकाशगंगा में एक नए ग्रह की खोज की है। बृहस्पति ग्रह से 14 से 16 गुना बड़ा है और इसकी रेडियस बृहस्पति की रेडियस से 1.05 गुना अधिक है। यह ग्रह अपने तारे यानी सूरज से 254 करोड़ किलोमीटर दूर है, जबकि हमारे सौर मंडल में बृहस्पति की सूरज से दूरी करीब 49 करोड़ किलोमीटर है। 



वैज्ञानिकों ने इस ग्रह यानी एलियन दुनिया को HIP-99770b नाम दिया है। गाइया स्पेसक्राफ्ट ने इस ग्रह की खोज की है। इसके तारे का नाम HIP-99770 है। वैज्ञानिकों ने पहली बार किसी तारे की गतिविध की जांच करते समय उसके ग्रह को खोजा है। इस ग्रह की खोज करने वाली  टीम की प्रमुख वैज्ञानिक थायने क्यूरी का कहना है कि उन्होंने गाइया स्पेसक्राफ्ट से डेटा लिया है। सुबारू टेलिस्कोप की मदद से उसे क्रॉसचेक किया गया है, जिसके बाद इस एलियन दुनिया के बारे में बताया। वैज्ञानिक फिलहाल ग्रह के वायुमंडल की स्टडी करने की कोशिश कर रहे हैं। 

Alien World? Why Movement Of A Star Stunned Scientists  alien world seen first time ever
alien world seen first time ever - फोटो : iStock

थायने क्यूरी सैन एंतोनियो में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में एस्ट्रोफिजिसिस्ट हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयोग सफल रहा। उन्होंने कहा कि हमनें इस एलियन दुनिया की खोज नई तकनीक से किया है। भविष्य में इस तरह के अन्य ग्रहों को खोजने में यह तकनीक काम आएगी। उनका कहना है कि ग्रह की डायरेक्ट इमेजिंग की गई और फिर एस्ट्रोमेट्री से इसके डेटा का विश्लेषण किया गया। 
 

Alien World? Why Movement Of A Star Stunned Scientists  alien world seen first time ever
alien world seen first time ever - फोटो : istock

सौर मंडल के बाहर स्थित ग्रह की रोशनी बेहद कम होने की वजह से उन्हें खोजना बेहद कठिन होता है। इसके साथ ही यह बहुत छोटे नजर आते हैं और इनके तारे की रोशनी भी बहुत कम होती है। लेकिन दुनिया भर के वैज्ञानिकों ने अभी तक अंतरिक्ष में 5300 से अधिक बाहरी ग्रह (एक्सोप्लैनेट्स) की खोज की है। 

Indian Railways: यह थी भारत की पहली ट्रेन, जानिए भारतीय रेलवे से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Alien World? Why Movement Of A Star Stunned Scientists  alien world seen first time ever
alien world seen first time ever - फोटो : iStock

वैज्ञानिक दो तरह से एलियन ग्रहों की खोज करते हैं। पहले यह पता लगाया जाता है कि वह किस तारे के आसपास स्थित है और दोनों के बीच की दूरी कितनी है, जिससे पता चलता है कि ग्रह पर जीवन संभव या नहीं। दूसरा यह कि ग्रह की रोशनी के कम-ज्यादा होने के वेवलेंथ की जांच की जाती है। या फिर वैज्ञानिक रेडिएशन के कम ज्यादा होने को समझते हैं। किसी ग्रह को खोजने के लिए दोनों तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है। 

Ajab-Gajab: जेल में जिंदा शख्स को खा गए खटमल, तीन महीने से जेल में बंद था कैदी, हैरान कर देगी कहानी

विज्ञापन
Alien World? Why Movement Of A Star Stunned Scientists  alien world seen first time ever
alien world seen first time ever - फोटो : iStock

थायने क्यूरी और उनकी टीम ने इस तारे और एलियन ग्रह को यूरोपियन स्पेस एजेंसी के गाइया और हिप्पार्कोस स्पेसक्राफ्ट के डेटा की मदद से खोजा है। यह दोनों स्पेसक्राफ्ट हमारी आकाशगंगा मिल्की वे का नक्शा बना रहे हैं। दोनों के पास 25 साल का रिकाॅर्ड है। थायने क्यूरी का कहना है कि अब वैज्ञानिकों के पास सुदूर स्थित ग्रहों की जांच-पड़ताल करने के लिए नया तरीका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed