Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Amar Ujala Top News 4 April 2022 Imran Khan Trust Vote Court Sri Lanka Crisis Manish Gupta Murder Case Update
{"_id":"6249c6d32b5be12c4377e8eb","slug":"amar-ujala-top-news-4-april-2022-imran-khan-trust-vote-court-sri-lanka-crisis-manish-gupta-murder-case-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिन की बड़ी खबरें: पाकिस्तान में अविश्वास प्रस्ताव खारिज, श्रीलंका में भी हालात खराब, जानें देश-दुनिया की बड़ी खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिन की बड़ी खबरें: पाकिस्तान में अविश्वास प्रस्ताव खारिज, श्रीलंका में भी हालात खराब, जानें देश-दुनिया की बड़ी खबरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 03 Apr 2022 09:39 PM IST
सार
पाकिस्तान में इमरान सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं, श्रीलंका में हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की बड़ी खबरें एक ही जगह पर...
विज्ञापन
1 of 6
Amar Ujala Top News
- फोटो : Amar Ujala Top News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान में इमरान सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं, श्रीलंका में हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की बड़ी खबरें एक ही जगह पर...
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
मनीष गुप्ता हत्याकांड: आरोपी इंस्पेक्टर के घर पर चला बुलडोजर
बाबा के बुलडोजर से बदमाश व पुलिसकर्मी कोई नहीं बचा है। चिनहट में रहने वाले कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह के अवैध रूप से बने मकान पर बाबा का बुलडोजर रविवार को गरजा। मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर के बिना नक्शा पास कराए बनाए गये तीन मंजिला भवन को रविवार को गिरा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
3 of 6
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे।
- फोटो : अमर उजाला।
पड़ोस में गिरेगी एक और सरकार?
श्रीलंका में पिछले कुछ महीनों से जारी आर्थिक संकट अब गहराता जा रहा है। आलम यह है कि श्रीलंका के कई शहरों में पिछले एक हफ्ते से प्रदर्शन तक शुरू हो चुके हैं। लोगों ने आम जरूरत की चीजों के महंगे होने और अहम संसाधनों की कमी होने के कारण सड़कों पर उतरना शुरू कर दिया है। इस बीच खबर है कि श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे अपने पद से इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Imran Khan
- फोटो : सोशल मीडिया
इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रद्द
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में इमरान खान सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के रद्द होने के बाद विपक्ष ने जमकर हंगामा मचाया है। पाकिस्तान के संविधान-कानून के जानकार और वरिष्ठ पत्रकार अब भी इमरान सरकार की ओर से अविश्वास प्रस्ताव रद्द करने के पीछे के तर्कों को समझने की कोशिश कर रहे हैं। खासकर डिप्टी स्पीकर की तरफ से संविधान के अनुच्छेद 5 के तहत प्रस्ताव को रद्द करने के कदम को लेकर अब भी बहस छिड़ी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 6
भारतीय सेना(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
घाटी में फिर टारगेट किलिंग
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के लिटर इलाके में रविवार को आतंकियों ने दो गैर कश्मीरियों को गोली मार दी। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें उचित उपचार के लिए श्रीनगर रेफर किया गया है। सूत्रों ने बताया कि आतंकियों ने पठानकोट निवासी दो लोगों को शाम के समय गोली मारी जब वह लिटर इलाके में पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।