Weird Facts About Alcohol Addiction: वर्तमान समय में कई लोग शराब की लत की वजह से परेशान हैं। दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो बिना शराब के नहीं रह पाते हैं। शराब पीना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है यह सभी जानते हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग ड्रिंक करते हैं। कई लोग तो शराब पीने के बाद बेकाबू हो जाते हैं और जमकर हंगामा करते हैं। आखिर शराब में ऐसी क्या चीज होती है कि लोग इसे पीने के आदि हो जाते हैं? अब वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि लोगों को शराब की लत क्यों लग जाती है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
एक नई स्टडी में वैज्ञानिकों ने संकेत दिया है कि इंसानों को शराब की लत बंदरों और लंगूरों की देन है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि बंदर खाने के लिए पके और थोड़े सड़े हुए फलों की तलाश करते रहते हैं। उनका कहना है कि बंदर के खाए गए फलों में लगभग दो प्रतिशत मात्रा शराब मौजूद होती है। रॉयल सोसाइटी ओपन साइंस के जनरल में यह स्टडी प्रकाशित हुई है। आइए जानते हैं कि इस स्टडी में वैज्ञानिकों ने क्या कहा है?
2 of 8
क्यों लग जाती है इंसान को शराब की लत?
- फोटो : iStock
रॉबर्ट डुडले नाम के बायोलॉजिस्ट करीब 25 साल से इंसान में शराब की लत के बारे में शोध कर रहे हैं। रॉबर्ट डुडले बर्कली के यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में काम करते हैं। डुडले ने इंसान में शराब की लत को लेकर साल 2014 में एक किताब लिखी थी जिसका नाम The Drunken Monkey: Why We Drink and Abuse Alcohol है। इस किताब में उन्होंने संकेत दिए हैं कि इंसानों में बंदरों और लंगूरों के कारण शराब की लत लगी है।
3 of 8
क्यों लग जाती है इंसान को शराब की लत?
- फोटो : iStock
उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि पके हुए फलों में शराब की खुशबू आती है। इसलिए बंदर खाने के लिए फलों के पकने का इंतजार करते हैं ताकि उनको खाने वाले फलों में शराब का अंश मिल सके।
4 of 8
क्यों लग जाती है इंसान को शराब की लत?
- फोटो : iStock
इंसानों में शराब की लत का पता लगाने के लिए नई स्टडी हुई है। यह स्टडी ड्रंकन मंकी' हाइपोथेसिस का समर्थन करती है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के बायोलॉजिस्टों द्वारा यह स्टडी की गई है।
5 of 8
क्यों लग जाती है इंसान को शराब की लत?
- फोटो : iStock
बायोलॉजिस्टों ने पनामा में मिलने वाले ब्लैक-हैंडेड स्पाइडर मंकी द्वारा खाए गए फलों और उनके यूरिन के सैंपल को एकत्रित किया है। स्टडी में जानकारी सामने आई है कि बंदर थोड़े सड़ गए फलों को खाते हैं, क्योंकि शराब की एक से दो प्रतिशत मात्रा मिली थी जो नेचुरल फर्मेंटेशन से आई थी।