यूपी के कई इलाकों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा सोमवार को सेना के नए प्रमुख का नाम भी सामने आ गया। ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें पढ़िए यहां एक क्लिक पर...
2 of 9
Lt Gen Manoj Pande as the next Vice Chief of Army Staff
- फोटो : ANI
पहली बार किसी इंजीनियर के हाथों में होगी भारतीय सेना की कमान
ले. जनरल मनोज पांडे नए सेना प्रमुख होंगे। वह इस महीने के अंत तक रिटायर होने वाले जनरल एमएम नरवणे की जगह लेंगे। खास बात यह है कि ले. जनरल मनोज पांडे कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी होंगे जो सेना प्रमुख का पद संभालेंगे। पढ़ें पूरी खबर
3 of 9
सोनिया गांधी और महबूबा मुफ्ती।
- फोटो : Amar Ujala
मुफ्ती के यूपीए में शामिल होने की अटकलें
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर तीन दिन में दूसरी बार फिर से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक हुई। इस बीच एक बड़ी खबर यह आई कि इस बैठक के बीच पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर पहुंचीं है। दोनों के बीच हुई इस अहम मुलाकात के बाद अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि मुफ्ती एक बार फिर से यूपीए का हिस्सा बन सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर
4 of 9
मिचेल मार्श
- फोटो : IPL/BCCI
IPL 2022: मिचेल मार्श की कोरोना रिपोर्ट फिर पॉजिटिव
आईपीएल 2022 पर कोरोना का खतरा एक बार फिर मडंराने लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर मिचेल मार्श की दूसरी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें जल्द ही अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। उनका सीटी वैल्यू 17 है, जिसे गंभीर माना जा रहा है। मार्श के अलावा टीम डॉक्टर साल्वी, एक सोशल मीडिया स्टाफ और तीन होटल स्टाफ भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर
5 of 9
thar trailer out, lalit modi
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
साल 2016 में आई फिल्म 'मिर्ज्या' से डेब्यू करने वाले कपूर खानदान के चिराग हर्षवर्धन कपूर अब अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके पिता और इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता अनिल कपूर उनका साथ देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। यह पिता-पुत्र की जोड़ी अपनी आगामी फिल्म 'थार' में साथ काम करती नजर आएगी। आज यानी 18 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पढ़ें पूरी खबर