Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Allu Arjun Telangana High Court forthwith release Order Hyderabad Jail Superintendent Lawyer Ashok Reddy
{"_id":"675cae781b884b537d0e8e35","slug":"allu-arjun-telangana-high-court-forthwith-release-order-hyderabad-jail-superintendent-lawyer-ashok-reddy-2024-12-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun Case: वकील बोले- हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं, पुलिस के खिलाफ अवमानना का मामला; जानिए रिहाई कब?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Allu Arjun Case: वकील बोले- हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं, पुलिस के खिलाफ अवमानना का मामला; जानिए रिहाई कब?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 14 Dec 2024 03:30 AM IST
सार
अभिनेता अल्लू अर्जुन हैदराबाद पुलिस की गिरफ्त में हैं। उनके वकील का दावा है कि हाईकोर्ट ने तत्काल रिहाई का आदेश दिया, इसके बावजूद उन्हें शुक्रवार रात जेल में रखा गया। यह अदालत की अवमानना का भी मामला बनता है। उन्होंने कहा कि रिहाई में देरी का कारण उन्हें नहीं बताया गया है।
विज्ञापन
1 of 3
अल्लू अर्जुन मामले में वकील और पुलिस के बयान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता अल्लू अर्जुन को तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसके बाद हाईकोर्ट से उन्हें रिहा करने का आदेश भी पारित हुआ। इस हाईप्रोफाइल मामले में उनके वकील अशोक रेड्डी ने कहा, 'हाईकोर्ट के आदेश की प्रति में स्पष्ट उल्लेख है कि जेल अधीक्षक को अल्लू अर्जुन को तुरंत रिहा करें। हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद जेल अधीक्षक ने रिहाई सुनिश्चित नहीं की।'
#WATCH | Hyderabad: On #AlluArjun's arrest by Hyderabad Police, his lawyer Ashok Reddy says, " Order copy of the high court clearly directing the Superintendent of jail to release Allu Arjun forthwith and Superintendent has directed to ensure to release but despite the… pic.twitter.com/FfiCNY6ybC
अभिनेता के वकील बोले- अदालत की अवमानना का मामला भी बनता है
एक सवाल के जवाब में वकील अशोक रेड्डी ने कहा कि हैदराबाद पुलिस के इस बर्ताव से अदालत की अवमानना का मामला भी बनता है। उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद पुलिस अल्लू अर्जुन को क्यों रिहा नहीं कर रही है। उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है।
अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह 7-8 बजे तक रिहा हो सकते हैं
2 of 3
अल्लू अर्जुन गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala
वकील अशोक रेड्डी ने कहा, जेल के संबंधित पदाधिकारियों को हाईकोर्ट के आदेश की प्रति समय रहते मुहैया करा दी गई है। वे आदेश का पालन करने के लिए बाध्य हैं, इसके बावजूद आदेश का अनुपालन नहीं हुआ है। उन्होंने अल्लू अर्जुन की रिहाई के समय को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा कि संभवत: शनिवार सुबह 7-8 बजे तक उन्हें रिहा किया जा सकता है।
#WATCH | Hyderabad: On #AlluArjun📷's release, his lawyer Ashok Reddy says, " Order copy has been furnished to them and they are bound to comply but they aren't...between 7-8 am tomorrow (release time)" pic.twitter.com/sqf4jfyk8J
इससे पहले एडिशनल डीसीपी श्रीनिवास राव ने कहा, उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश की प्रति नहीं देखी है, लेकिन रिहाई शनिवार को होगी यह स्पष्ट है। श्रीनिवास राव ने कहा कि रिहाई में देरी क्यों हो रही है उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। इसका जवाब जेल अधीक्षक ही दे सकते हैं।
#WATCH | Hyderabad, Telangana: On the release of actor Allu Arjun, Srinivas Rao, Additional DCP Task Force, says, "He (Allu Arjun) will be released tomorrow morning... I don’t know the reasons... He will be released tomorrow morning..." pic.twitter.com/9Rf1WclV1o
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।