फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Mandir: 'आदिपुरुष' के बहाने दिखी रामलला की झलक, तस्वीरें देख श्रद्धा से झुक जाएगा सिर

Sun, 02 Oct 2022 11:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 02 Oct 2022 11:22 PM IST
सार

फोटोज में रामलला के दर्शन करते हुए फिल्म के हीरो प्रभास के साथ लीड एक्ट्रेस कृति सैनन को देखा जा सकता है। इसके अलावा टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार भी उनके साथ ही खड़े दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Adipurush Teaser Launch Prabhas Kriti Sanon Ram Mandir Ayodhya First Photos Of Garbhgrih Latest Update
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : Amar Ujala

राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान रामलला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। दरअसल, रविवार को ही आदिपुरुष फिल्म का क्रू राम मंदिर पहुंचा था। यहीं से आदिपुरुष का टीजर लॉन्च किया गया। इस दौरान क्रू ने राम मंदिर के गर्भगृह में खड़े होकर कुछ फोटो खिंचाईं। इन फोटोज में रामलला के दर्शन करते हुए फिल्म के हीरो प्रभास के साथ लीड एक्ट्रेस कृति सैनन को देखा जा सकता है। इसके अलावा टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार भी उनके साथ ही खड़े दिखाई दे रहे हैं।



Adipurush: टीजर लॉन्च इवेंट से पहले राम जन्मभूमि पहुंची 'आदिपुरुष' की टीम, लिया रामलला का आशीर्वाद

Adipurush Teaser Launch Prabhas Kriti Sanon Ram Mandir Ayodhya First Photos Of Garbhgrih Latest Update
Ram Mandir - फोटो : Amar Ujala
इससे पहले प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म आदिपुरुष का टीजर रिलीज कर दिया गया। नवरात्रि के मौके और 2 अक्तूबर को 'आदिपुरुष' का ग्रैंड इवेंट आयोजित हुआ। राम नगरी अयोध्या में 50 फीट लंबा पोस्टर और 'आदिपुरुष' का टीजर लॉन्च हुआ। इस मौके पर आदिपुरुष की टीम ने अयोध्या में रामलला के दर्शन भी किए। 



Adipurush Teaser Twitter Review: आदिपुरुष के टीजर को मिला ऐसा रिव्यू, किसी को लगा सुपर तो किसी को नहीं भाए VFX
Adipurush Teaser Launch Prabhas Kriti Sanon Ram Mandir Ayodhya First Photos Of Garbhgrih Latest Update
Ram Mandir - फोटो : Amar Ujala
सरयू नदी के बीचों-बीच खास पोस्टर लॉन्च किया गया। इस दौरान पानी से पोस्टर निकलता हुआ ऊपर आया और फिर आदिपुरुष का धमाकेदार अवतार देखने को मिला। पूरी टीम ने रामलला के दर्शन कर भगवान का आर्शीवाद लिया।

Adipurush Teaser Released: 'आदिपुरुष' ने अयोध्या में लिया अवतार, अधर्म का विध्वंस करने आ गए हैं प्रभास
विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush Teaser Launch Prabhas Kriti Sanon Ram Mandir Ayodhya First Photos Of Garbhgrih Latest Update
अयोध्या - फोटो : amar ujala
इससे पहले 28 सितंबर को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से राममंदिर निर्माण कार्य का चित्र जारी किया गया था। ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण की प्रगति से रामभक्तों को रूबरू कराया गया था। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने ट्विटर हैंडल पर मंदिर निर्माण कार्य की फोटो अपलोड करते हुए भक्तों को मंदिर निर्माण की भव्यता से अवगत कराया था।
विज्ञापन
Adipurush Teaser Launch Prabhas Kriti Sanon Ram Mandir Ayodhya First Photos Of Garbhgrih Latest Update
अयोध्या - फोटो : amar ujala
चंपत राय ने बताया था कि राममंदिर निर्माण का अब तक 45 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। गर्भगृह के निर्माण का काम जोरों पर चल रहा है। अष्टकोणीय गर्भगृह में अब तक वंशीपहाड़पुर के पांच सौ पत्थर बिछाए जा चुके हैं। गर्भगृह निर्माण में ही केवल पांच सौ कारीगर व मजदूर लगे हैं। गर्भगृह में लगने वाले मकराना के संगमरमर की भी आपूर्ति तेजी से हो रही है। जल्द ही नक्काशीदार खंभों को जोड़ने का काम प्रारंभ कर दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed